देश

Tamilnadu News: “डेंगू-मलेरिया जैसा है सनातन धर्म…” एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने दिया विवादित बयान, कहा- हमारा संकल्प कम नहीं होगा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को लेकर विवाद विवादित बयान दिया है. जिसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है. उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए इस खत्म किए जाने की बात कही. उदयानिधि ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. इसलिए कुछ चीजों का सिर्फ विरोध नहीं किया जा सकता है बल्कि उन्हें खत्म करना होगा.

सनातन धर्म को खत्म किया जाना चाहिए- उदयनिधि

उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि इसे खत्म करना होगा. इसी तरह से सनातन धर्म को भी खत्म करना चाहिए. बता दें कि उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु सरकार में युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री हैं. उन्होंने कहा कि सनातन शब्द संस्कृत से है. इसे खत्म किया जाना चाहिए.

बीजेपी नेता ने किया पलटवार

उदयनिधि के इस बयान पर बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और डीएमके सरकार के मंत्री उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से कर रहे हैं. वो इसे खत्म करना चाहते हैं. इसका मतलब है कि वे 80 फीसदी आबादी के नरसंहार की बात कर रहे हैं. डीएमके विपक्ष का एक प्रमुख दल है. क्या मुंबई की बैठक में इसी पर सहमति बनी थी.

अपने बयान पर अड़े उदयनिधि

वहीं उदयनिधि स्टालिन अपने बयान पर अब भी अड़े हैं. उन्होंने कहा कि कभी भी सनातन धर्म के अनुयायियों के नरसंहार का आह्वान नहीं किया. उन्होंने कहा कि अब भी वह अपने शब्दों पर कायम हैं. उन्होंने कहा कि वह हाशिए पर पड़े समुदाय की ओर से बोल रहे हैं, जो सनातन धर्म के कारण पीड़ित और परेशान हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वह अपने इस बयान के लिए किसी भी कानूनी चुनौती के लिए भी तैयार हैं. डीएमके सामाजिक न्याय और समतावादी समाज की स्थापना के लिए हमेशा संघर्ष करेगी.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: सोने चला गया रोवर प्रज्ञान, ISRO चीफ बोले- अब 22 सितंबर से फिर शुरू करेगा काम

उदयनिधि ने आगे कहा कि हम किसी भी भगवा धमकी से डरने वाले नहीं हैं. हम पेरियार, अन्ना और कलैग्नार के अनुयायी हैं. द्रविड़ की धरती से सनातन धर्म को रोकने का हमारा संकल्प तनिक भी कम नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

6 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

47 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

54 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

55 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago