देश

Delhi Excise Policy: 61 करोड़ शराब की बोतलें बेचकर दिल्ली सरकार ने कमाए 7285 करोड़ रुपये, नई आबकारी नीति से हुआ फायदा

दिल्ली की नई आबकारी नीति को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार को इससे काफी राजस्व प्राप्त हुआ है. नई आबकारी नीति के तहत 2022-23 के दौरान दिल्ली में 61 करोड़ से ज्यादा शराब की बोतलें बेचकर सरकार ने 7 हजार 285 करोड़ रुपये कमाए हैं. ये कमाई 2021-22 की तुलना में 1797.57 करोड़ रुपये ज्यादा है.

61 करोड़ शराब की बोतलें बेची गईं

कमाई के बारे में जानकारी देते हुए आबकारी विभाग ने बताया कि दिल्ली सरकार ने अपनी मौजूदा आबकारी नीति के तहत पिछले साल 61 करोड़ से अधिक शराब की बोतलें बेची हैं. जिससे 7 हजार 285 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार के खाते में आया है. एक्साइज ड्यूटी विभाग के अधिकारी ने बताया कि 1 सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 के बीच कुल उत्पाद शुल्क राजस्व संग्रह 7 हजार 285 करोड़ 15 लाख रुपये था. जिसमें वैट के रूप में वसूले गए 2 हजार 13 करोड़ 44 लाख रुपये शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: सोने चला गया रोवर प्रज्ञान, ISRO चीफ बोले- अब 22 सितंबर से फिर शुरू करेगा काम

सरकार ने रद्द कर दी थी नई आबकारी नीति

नई आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश की थी. इसके बाद अरविंद केजरीवाल सरकार ने इसे वापस ले लिया था. मामले में तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को उत्पाद शुल्क नीति में दर्ज एक मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. नई आबकारी नीति को 17 नवंबर 2021 को लागू किया गया था. उसके बाद उसे अगस्त 2022 में खत्म कर दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

11 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

17 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

29 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

38 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

41 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

51 minutes ago