क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
विराट कोहली और रोहित शर्मा
India vs Pakistan: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ा मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए. हालांकि इसके बाद बारिश के चलते मैच रद्द हो गया, लेकिन इस मैच ने विश्व कप से पहले भारतीय की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन तैयारियों के बीच भारत कैसे विश्व कप जीतेगा. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लोप रहे. हार्दिक पांड्य और ईशान किशन को छोड़ दिया जाए तो किसी ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. अगर भारतीय टीम की कमियों की बात की जाए तो ओपनिंग जोड़ी पूरी से विफल रही और न ही निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कोई ज्यादा दमखम दिखाया.
भारतीय टीम के बल्लेबाजी के इस प्रदर्शन के बाद टीम में खिलाड़ियों की पोजिशन को लेकर भी सवाल उठ रहा है कि किस खिलाड़ी को कहां उतारा जाए. ओपनिंग जोड़ी को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहा था कि रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कौन करेगा. टीम ने शुभमन गिल को चुना, लेकिन वो भी विफल रहे. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों की खामियों के बारे में आपको बताएंगे कि टीम के बल्लेबाज कहां विफल हुए.
ये पहले से ही पता था कि पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी से भारतीय टीम को संभलकर रहना होगा, ऐसे में उनकी अग्निपरीक्षा थी जिसे पास करने में भारत के बल्लेबाज फेल हो गए. कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली और मिडिल क्लास के खिलाड़ी भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. बल्लेबाजी में विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा बुरी तरह फ्लॉप हुए. ऐसे में भारत को विश्व कप खेलना है तो भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ओपनिंग का मोर्चा संभाला. दोनों ने ही बेल्लेबाजो ने अपना दम दुनिया को दिखा रखा है. ऐसे में शुभमन गिल का खराब फॉर्म भारतीय टीम की मुसीबत बढ़ा सकता है. रोहित शर्मा और गिल को अच्छी शुरूआत कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद करनी होगी. मैच में रोहित शर्मा 11 और गिल मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए.
यह भी पढ़ें- IND vs PAK Asia Cup 2023: बारिश की वजह से भारत-पाक मुकाबला हुआ रद्द, सुपर-4 में पहुंचा पाकिस्तान
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी जल्दी आउट हो गए. पाकिस्तान के खिलाफ अगर ये खिलाड़ी रन बनाते तो भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिलती और टीम का स्कोर 300 रनों के पार सकता था.
टीम में केवल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और ईशान किशन को छोड़ दें कोई भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाया. भारत के एक समय पर 66 रनों पर 4 विकेट गिर गए थे. ऐसे में इन खिलाड़ियों ने ही मोर्चा संभाला. मगर जब यह खिलाड़ी टीम को सही स्कोर पर पहुंचा कर आउट हुए तो रविंद्र जडेजा के साथ शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव कोई थोड़ बहुत भी रन नहीं बटोर पाए. जिससे टीम 300 के स्कोर तक पहुंच पाती.
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…