मध्य प्रदेश में भारी विदेशी निवेश लाने और औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के मकसद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे का आज तीसरा दिन है. अपने दौरे के तीसरे दिन सीएम यादव ने दुबई में आयोजित AIM Congress 2026 में शिरकत की और दुनिया भर के उद्योगपतियों के सामने मध्य प्रदेश की मजबूत आर्थिक तस्वीर पेश की.
इस दौरान मुख्यमंत्री संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के टॉप निवेशकों और बड़े बिजनेस ग्रुप्स के साथ लगातार वन-टू-वन बैठकें कर रहे हैं, ताकि राज्य में निवेश की असीम संभावनाओं को जमीन पर उतारा जा सके.
दुबई में आयोजित संवाद सत्र ‘इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश’ के दौरान सीएम मोहन यादव ने यूएई के प्रमुख उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया. उन्होंने राज्य की निवेश अनुकूल नीतियों, पारदर्शी सिंगल विंडो सिस्टम और विश्वस्तरीय औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी दी.
मुख्यमंत्री ने राणा होल्डिंग्स, जेम्स एजुकेशन, क्रेसेंट ग्रुप, प्योर हेल्थ, शराफ ग्रुप, चोइथराम्स, डीपी वर्ल्ड, ब्यूमर्क कॉरपोरेशन, वेस्ट जोन, केजीके ग्रुप, विस्टास मीडिया कैपिटल और वीएफएस ग्लोबल के शीर्ष प्रतिनिधियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने का न्योता दिया.
अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच डॉ. यादव शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस और आईबीपीसी (IBPC) शारजाह के प्रतिनिधियों के साथ एक हाई-लेवल राउंड टेबल मीटिंग में शामिल होंगे.
इसके अलावा, वे बीआह (BEEAH) समूह और एमार (Emaar) ग्रुप के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे. इन बैठकों में पर्यावरण प्रबंधन, वेस्ट-टू-एनर्जी, अर्बन डेवलपमेंट, रियल एस्टेट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश पर मंथन होगा. सीएम सभी दिग्गजों को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027’ के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से माल ढुलाई होगी तेज, किसानों और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा- पीएम मोदी
भारत एक्सप्रेस के लिए अजय भटनागर की रिपोर्ट
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…