देश

क्या फिर पलटी मारेंगे CM नीतीश कुमार? जानें कब-कब बदला पाला?

CM Nitish Kumar meet Governor in Patna: बिहार में एक बार फिर सियासी पारा बढ़ गया है. सीएम नीतीश कुमार अचानक बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे. सीएम के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी भी थे. सीएम नीतीश कुमार आज सुबह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसके बाद वे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए. सीएम का अचानक राज्यपाल से मिलना सियासी पंडितों को रास नहीं आ रहा है. उनकी इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की न्याय यात्रा को पुलिस ने रोका, राहुल गांधी बोले- BJP-RSS आपको गुलाम बना रहे

राज्यपाल के पास जाने से पहले उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी. जेडीयू ने ऑफिसियल अकाउंट पर पोस्ट किया समरथ सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पटना में एक समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राजेंद्र आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

जानकारी के अनुसार सीएम ने राज्यपाल से करीब 40 मिनट तक बातचीत की. सूत्रों की मानें तो सीएम ने प्रस्तावित बजट सत्र को लेकर राज्यपाल से चर्चा करने पहुंचे थे. हालांकि पटना के सियासी जानकारों की मानें तो नीतीश एक बार फिर एनडीए में जा सकते हैं. पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे अब भी खुले हैं? इस पर जवाब देते हुए शाह ने कहा कि प्रस्ताव आएगा तो विचार करेंगे.

जानें नीतीश कुमार ने कब-कब बदला पाला?

साल 1994 में लालू यादव के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश ने बगावत की थी. इसके बाद जाॅर्ज फर्नांडीज के साथ मिलकर समता पार्टी का गठन किया था.

साल 2013 में जब भाजपा ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया तब नीतीश ने एनडीए ने किनारा कर लिया था.

यह भी पढ़ेंः मिजोरम में बड़ा हादसा, लेंगपुई हवाई अड्डे पर बर्मी सेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग हुए जख्मी

2015 में नीतीश कुमार ने राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया था. तब महागठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई थी.

2017 में भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर मतभेद के चलते उन्होंने आरजेडी से नाता तोड़ फिर एनडीए में शामिल हो गए.

2022 में नीतीश ने एक बार फिर अंतरात्मा की आवाज सुनकर एनडीए छोड़ दिया. हालांकि इस बार उन्होंने कहा कि वे मर जाएंगे लेकिन फिर कभी भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगे. देखते हैं नीतीश कुमार की यह प्रतिज्ञा कितने दिन टिक पाती है?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

17 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

30 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

43 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

1 hour ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

2 hours ago