देश

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली को दी बड़ी सौगात, दिल्ली वालों के बल्ले बल्ले

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने दिल्ली वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली में 7 नए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Super Speciality Hospital) बनाए जाएंगे. वहीं उन्होने आगे बताया कि ICU बेड में बढ़ोतरी की जाएगाी. मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली के मॉडल टाउन में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का उद्घाटन करते हुए कहा कि इन सात अस्पतालों को कोविड-19 महामारी के दौरान लॉन्च किया गया था, लेकिन इन्हें बंद कर दिया गया था.

स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे पर भी जोर

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि जनता के पैसे बर्बाद न हों. इसीलिए हमने उन सात अस्पतालों को पुनर्जीवित करने का फैसला लिया है जो कोविड महामारी के दौरान बंद हो गए थे. इन अस्पतालों का काम अब फिर से शुरू हो गया है.

स्वास्थ्य सेवा की स्थिति खराब

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा की स्थिति खराब थी और लोगों को आईसीयू बेड की कमी का सामना करना पड़ा. ये सात नए सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल राष्ट्रीय राजधानी में आईसीयू बेड की क्षमता को भी बढ़ाएंगे और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मदद करेंगे. इन अस्पतालों को अब सुपर-स्पेशलिटी केंद्रों में परिवर्तित किया जा रहा है, जिनमें से प्रत्येक एक विशिष्ट चिकित्सा आवश्यकता के लिए समर्पित होगा, जिसके लिए गहन देखभाल की आवश्यकता होती है.

कौन-कौन से रोग का उपचार होगा ?

मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक अस्पताल कैंसर (Cancer) उपचार केंद्र के रूप में कार्य करेगा, दूसरा उच्च जोखिम वाली प्रसूति इकाई (Maternity Unit) के रूप में, जबकि अन्य किडनी प्रत्यारोपण (Kidney Transplant), डायलिसिस और अन्य महत्वपूर्ण देखभाल आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इस पहल का उद्देश्य आईसीयू उपलब्धता में कमी को पूरा करना और दिल्ली के लोगों को विशेष देखभाल प्रदान करना है.

15 आरोग्य मंदिर निर्धारित

इसके अलावा, उन्होंने निजी अस्पतालों से आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना के तहत पंजीकरण कराने का भी आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नागरिकों की प्राथमिक और द्वितीयक स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को अलग करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में 15 आरोग्य मंदिर निर्धारित किए हैं.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा संबंधी जरूरतों को बढ़ावा देना होना चाहिए, ताकि इलाज के लिए दिल्ली आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश न हो. दिल्ली को देश-दुनिया के लोगों की मदद के लिए एक चिकित्सा केंद्र बनाया जाना चाहिए.

मॉडल टाउन में आयुष्मान योजना के अंतर्गत नवनिर्मित यथार्थ अस्पताल, बिस्तर क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है.

लगभग दो एकड़ में निर्मित इस अस्पताल में 300 बिस्तर हैं, जिनमें 70 गहन देखभाल बिस्तर शामिल हैं, जो विशिष्ट और गहन उपचार की आवश्यकता वाले रोगियों की सेवा करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago