देश

CM शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल गैस त्रासदी विभाग में अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र, बोले- बैकलॉग के पदों को तेजी से भरा जा रहा है

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख 14 हजार शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है. बैकलॉग के रिक्त पदों को तेजी से भरा जा रहा है. स्टाफ नर्स का काम सेवा है. सेवा ही धर्म है. लेब टेक्नीशियन फार्मासिस्ट भी अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करें और मन में सेवा का भाव रहे. मुझे पूरा विश्वास है कि नव-नियुक्त अभ्यर्थी मानव-सेवा का नया रिकार्ड स्थापित करेंगे.

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज अपने निवास पर गैस त्रासदी विभाग के कर्मचारी मंडल द्वारा समूह-5 के चयनित 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र का वितरण कर रहे थे. विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिये वित्तीय वर्ष 2022-23 में 160 रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया की जा रही है. शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति वर्ष 2023-24 में की जाएगी. वर्तमान में 19 बैकलॉग पदों में से बैगा, भारिया, सहरिया, अनुसूचित जनजाति के सीधे आवेदन के आधार पर एक पद पर स्टाफ नर्स की सीधी नियुक्ति की गई है. अन्य 10 चयनित अभ्यर्थियों में से 6 स्टाफ नर्स, 2 लेब टेक्नीशियन, एक फार्मासिस्ट तथा एक लेब सहायक के नियुक्ति आदेश आज वितरित किए गए. शेष अन्य 120 पदों पर कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा करा ली है, जिसका परिणाम आने पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किरण भारती स्टाफ नर्स भारिया अजजा की भर्ती सीधे आवेदन के आधार पर की गई है. बैकलॉग के कोई भी पद रिक्त नहीं रहेंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: CM शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, ‘लाडली बहना’ योजना के तहत 1000 रुपये महीना देगी सरकार

कार्यक्रम में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-5 के चयनित 10 अभ्यर्थियों में स्टाफ नर्स रामरती बासौर, नीलिमा वर्मा, ज्योति कनाड़े, भारती हीरालाल भावरकर, निष्ठा मलिक, प्रियंका भवेदिया, लेब टेक्नीशियन भानूप्रताप चौधरी, सचिन बर्फा, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 मनीषा अहिरवार और लेब असिस्टेंट बबीता सोनी शामिल हैं.

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बिना जमानत के जेल जाने को तैयार…’, पतंजलि के 50 करोड़ के मानहानि केस पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

गोंडा में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि द्वारा 50 करोड़ रुपये…

7 minutes ago

G20 देशों भारत सबसे आगे: Moody’s ने 7% तक क्यों बढ़ाया GDP ग्रोथ का अनुमान?

Moody's India GDP Forecast: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत…

10 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत, डिफॉल्ट जमानत मंजूर

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक को राऊज एवेन्यु कोर्ट…

23 minutes ago

खबर पढ़कर रातों-रात PIL दाखिल करना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट की युवा वकील को नसीहत

सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका दाखिल करने के तरीके पर नाराजगी जताई है. जस्टिस पी.एस.…

33 minutes ago

इबादत के बीच छाया खौफनाक अंधेरा! बारूदी धमाके के बाद अंधाधुंध फायरिंग, लहूलुहान हुआ पाकिस्तान

Pakistan News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित कोहाट में शुक्रवार को ओल्ड पुलिस लाइंस के…

49 minutes ago

गणपति दर्शन के नाम पर अवैध वसूली, चंद्रपुर के इस चर्चित गणेश मंडल पर लगा बड़ा आरोप

महाराष्ट्र के चंद्रपुर स्थित जटपूरा वार्ड के 'चंद्रपुर चा राजा' गणेश मंडल से जुड़ा एक…

52 minutes ago