देश

ट्रेन में महिला पर पेशाब करने वाले TTE को नौकरी से निकाला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया एक्शन, बोले- ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

Indian Railway: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में महिला के सिर पर पेशाब करने का मामला सामने आया था. यह ट्रेन अमृतसर से कोलकाता जा रही थी. तभी रास्ते में एक शर्मनाक घटना घटित हुई थी. ट्रेन में मौजूद टीटीई (TTE) ने महिला के ऊपर पेशाब कर दिया था. इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने एक्शन लिया है और आरोपी टीटीई को तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकालने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटना पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई होगी. ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उत्तर रेलवे की ओर से नोटिस जारी कर कहा गया है कि “रविवार देर रात ट्रेन में सफर कर रही महिला के सिर पर टीटीई मुन्ना कुमार ने पेशाब कर दिया था. उनका व्यवहार महिलाओं के प्रति अपमानजनक रहा है, जिससे न सिर्फ उनकी बल्कि पूरे रेलवे की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है. इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से नौकरी से हटाया जा रहा है.”

’13 मार्च की रात हुई थी घटना’

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) लखनऊ के इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि “राजेश नामक यात्री ने शिकायत की कि वह और उसकी पत्नी अकाल तख्त एक्सप्रेस के डिब्बा A 1 की सीट संख्या 31 व 32 पर बिहार के किऊल से अमृतसर जा रहे थे. शिकायतकर्ता के अनुसार 13 मार्च की देर रात करीब साढ़े बारह बजे मुन्ना कुमार नामक व्यक्ति ने उनकी पत्नी के सिर पर पेशाब कर दिया.”

आरोपी टीटीई पर आईपीसी की धारा 354-ए, 352 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी मुन्ना कुमार ड्यूटी पर नहीं था.

यह भी पढ़ें-   “मैंने किसानों और अग्निवीर जैसे मुद्दे पर सवाल उठाए तो मेरी सुरक्षा छीन ली”, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- अगर मुझे कुछ हुआ तो…

क्या था मामला ?

रविवार की रात जब सफर के दौरान ट्रेन में सो रही थी तभी टीटीई ने उसके सिर के पेशाब कर दिया. जिसके महिला ने शोर मचाया और उसका पति समेत अन्य यात्रियों पता चला और उन्होंने टीटीई को दबोच लिया. जिसके बाद आरोपी को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

6 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

6 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

7 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

8 hours ago