देश

CM योगी आदित्यनाथ का सोशल मीडिया पर बज रहा डंका, PM मोदी के बाद बने दूसरे सबसे बड़े राजनेता, राहुल गांधी को छोड़ा पीछे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता जहां जनता के बीच में उनके कामों को लेकर लगातार बढ़ रही है. वहीं इसका असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखने लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरे देश के सबसे बड़े राजनेता हैं जिनके 30 दिन के अंदर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बड़े हैं. उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे योगी आदित्यनाथ का काम इस तरीके से जन-जन तक पहुंच रहा है कि सीएम योगी की फॉलोअर्स लगातार एक्स ( ट्विटर )पर बढ़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता की सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) के ताजा आंकड़े भी पुष्टि कर रहे हैं. एक्स द्वारा दुनिया भर की फाउंडेशन, इंडिविजुअल पर्सनालिटी, ऑर्गेनाइजेशन जैसे सभी हैंडल्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें की 30 दिनों में सबसे ज्यादा जिन लोगों के फॉलोअर्स बड़े हैं उनकी जानकारी साझा की गई है. इस लिस्ट में भारतीय राजनेताओं में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 दिनों मे 6.32 लाख फॉलोअर्स बड़े हैं तो वही दूसरा नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है. उनके पिछले 30 दिनों में एक्स पर 2 लाख 67 हज़ार 419 फॉलोअर्स बढ़े हैं

तीसरे नंबर पर हैं भारतीय राजनेता राहुल गांधी

ट्विटर के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 30 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्स (ट्विटर) पर बढे हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर पूरे देश में हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नंबर है. एक्स (ट्विटर) सोशल मीडिया साइट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुल फॉलोअर्स की संख्या अब करीब 26 मिलियन हो गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago