Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM योगी आदित्यनाथ का सोशल मीडिया पर बज रहा डंका, PM मोदी के बाद बने दूसरे सबसे बड़े राजनेता, राहुल गांधी को छोड़ा पीछे

Followers on Twitter: ट्विटर के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 30 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्स (ट्विटर) पर बढे हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर पूरे देश में हैं.

yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता जहां जनता के बीच में उनके कामों को लेकर लगातार बढ़ रही है. वहीं इसका असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखने लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरे देश के सबसे बड़े राजनेता हैं जिनके 30 दिन के अंदर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बड़े हैं. उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे योगी आदित्यनाथ का काम इस तरीके से जन-जन तक पहुंच रहा है कि सीएम योगी की फॉलोअर्स लगातार एक्स ( ट्विटर )पर बढ़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता की सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) के ताजा आंकड़े भी पुष्टि कर रहे हैं. एक्स द्वारा दुनिया भर की फाउंडेशन, इंडिविजुअल पर्सनालिटी, ऑर्गेनाइजेशन जैसे सभी हैंडल्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें की 30 दिनों में सबसे ज्यादा जिन लोगों के फॉलोअर्स बड़े हैं उनकी जानकारी साझा की गई है. इस लिस्ट में भारतीय राजनेताओं में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 दिनों मे 6.32 लाख फॉलोअर्स बड़े हैं तो वही दूसरा नाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है. उनके पिछले 30 दिनों में एक्स पर 2 लाख 67 हज़ार 419 फॉलोअर्स बढ़े हैं

तीसरे नंबर पर हैं भारतीय राजनेता राहुल गांधी

ट्विटर के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 30 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स एक्स (ट्विटर) पर बढे हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर पूरे देश में हैं. तीसरे नंबर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नंबर है. एक्स (ट्विटर) सोशल मीडिया साइट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुल फॉलोअर्स की संख्या अब करीब 26 मिलियन हो गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital