CM योगी ने हिमाचल चुनाव में रैली को किया संबोधित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार किया. सीएम योगी की छवि के चलते उनकी हिमाचल के चुनाव में काफी डिमांड है. उन्होंने 3 विधानसभाओं हरोली, दरंग और दून में रैली को संबोधित किया. कानून व्यवस्था और सुशासन के जरिए देश के सभी राज्यों के लोगों के दिल में जगह बनाने वाले योगी आदित्यनाथ का हिमाचल में जबर्दस्त उत्साह के साथ स्वागत किया गया तो उन्होंने भी सशक्त, समृद्ध और माफिया मुक्त हिमाचल के लिए फिर से भाजपा के पक्ष में फिर से वोट की अपील की.
कांग्रेस योगी के निशाने पर रही. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश को कमजोर करने का काम की है. सुरक्षा नीति और माफियाओं पर शिकंजा कसने को लेकर भी उन्होंने विरोधी दलों को कटघरे में खड़ा किया.
माफियाओं पर शिकंजा
यूपी का उदाहरण देते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं पर नकेल कसी गई. यूपी से एक माफिया पंजाब में जाकर शरण लिया. लेकिन, हमने कोर्ट में लड़ाई लड़कर उसे यूपी की जेल में लाया. मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ” मैंने कहा कि जिसने यूपी में अत्याचार किया है, वह वहां ऐशोआराम कैसे कर सकता है, उसको यूपी में सड़ना चाहिए. माफिया भागकर रास्ता खोज रहे हैं. यूपी में हम लोग इनसे कायदे से निपट रहे हैं.
यूपी देश की नंबर-2 अर्थव्यवस्था
हिमाचल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का एक तुलनात्मक खाका पेश किया. उन्होंने कहा कि साढ़े पांच साल पहले उत्तर प्रदेश में न सड़क थी, न बिजली और न ही सुरक्षा. माफिया और अपराधी सरकार पर हावी थे. लेकिन, उनकी सरकार बनते ही माफियों को ठिकाने लगाया गया और कानून-व्यवस्था ठीक की गई. साथ ही साथ प्रदेश को विकास के ढर्रे पर लाया गया. आज यूपी देश में नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बन गया है.
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…