देश

सीएम योगी ने 39000 आवास लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए सौंपी चाबी, पहली किस्त भी की जारी

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेज दी है. उन्होने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस शुभ कार्य को में लाल बटन दबाकर किया.  मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण 34,500 लाभार्थियों को किस्त की पहली धनराशि प्राप्त हो चुकी है. इसके साथ ही 39000 आवास लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबी देते हुए उनको शुभकामनाएं भी दी. इसकी कुल लागत तकरीबन 905.43 करोड़ आई है.

सीएम योगी का संबोधन

सीएम योगी ने लाभार्थियों को प्रथम किस्त के ऑनलाइन हस्तांतरण और चाबी सौंपते हुए जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होने कहा कि सभी लाभार्थी इस शासकीय योजना का पूरा लाभ लें. और किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ें. योजनाओं से अकर्मण्य न हों, रोजगार के लिए कोशिश करते रहें.

इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोला, उन्होने कहा कि जब 2016 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की थी उस समय राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं थी. उस समय राज्य सरकार ने अपने स्तर से प्रस्ताव भी नही भेजे थे. ये लोग गरीबों के कितने हितैषी हैं इन कारगुजारियों से समझा जा सकता है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि देश में पिछले 5.5 साल में ग्रामीण और शहरी गरीबों को आवास दिया है. उन्होने कहा कि यूपी पहला राज्य है जिसने गरीबों को आवास के लिए जमीन का पट्टा भी दिया. पीएम या सीएम आवास योजना लाभार्थियों के आर्थिक उन्नयन की कड़ी भी है.

सभी को मिलना चाहिए लाभ

सीएम योगी के मुताबिक योजनाओं का लाभ समान रूप से समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलना चाहिए. जब योजना यशस्वी बनती है, उस यश का कारण शासन और प्रशासन भी बनता है. सीएम ने उदाहरण के तौर पर भी कहा कि एक लाभार्थी योजना का लाभ उठाकर उसके विकास के रास्ते को आगे बढ़ाता है. लेकिन जब योजना का लाभ अपात्रों को मिलता है, उसमें चयन की प्रक्रिया में भेदभाव होता है तो वो घोटाले का कारण बनती है और फिर चयन करने वालों को एक न एक दिन जेल जाना पड़ता है.

इस आवास में योजना के लाभ से जो लोग वंचित रहे गए थे, उनको भी इसका लाभ दिया जा रहा है. इसके लिए दोबार से सर्वे कराया गया था. और जिसका लिस्ट में नाम नहीं था उसको भी योजना का लाभ देने की कोशिश की गई.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

23 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago