कंगना रनौत और सीएम योगी
Tejas: अभिनेत्री कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए तेजस की विशेष स्क्रीनिंग करने के बाद तस्वीरें साझा की हैं. यह लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित किया गया था. मंगलवार को एक्स पर कंगना ने कहा कि मुख्यमंत्री ‘तेजस देखते वक्त अपने आंसू नहीं रोक सके. पहली फोटो में कंगना, योगी आदित्यनाथ और अन्य लोग बैठकर तेजस देख रहे हैं. अगली तस्वीरों में, कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए सीएम ने कंगना को एक उपहार दिया. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.
इवेंट के लिए कंगना ने सफेद साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहना था. उन्होंने अपने बालों को जुड़े में बांध रखा था. कंगना ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए एक शहीद सैनिक के जीवन पर आधारित फिल्म तेजस की स्क्रीनिंग की मेजबानी की. जैसा कि आप पहली तस्वीर में देख सकते हैं, महाराज जी आखिरी में अपने आंसू नहीं रोक सके.” बता दें कि कंगना ने इससे पहले अपनी फिल्म रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी दिखाई थी.
कंगना ने यह भी कहा, “‘एक सैनिक क्या चाहता है. महाराज जी हमारे सैनिकों का साहस, शौर्य और बलिदान देख कर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें छलक आईं. धन्यवाद महाराज जी आपकी प्रशंसा और आशीर्वाद से हम धन्य हो गए .
बता दें कि कंगना की फिल्म तेजस का इन दिनों बज बना हुआ है. लोगों को उम्मीदें भी काफी थी. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है. फिल्म की कहानी और VXF दर्शकों को नहीं लुभाने में नाकामयाब रहे हैं. बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखे तो कंगना की फिल्म ने पहले दिन 1.11 करोड़, दूसरे दिन 2.51 करोड़, तीसरे दिन 3.12 करोड़ कमाए. इसके बाद कई शोज कैंसिल हो गया. वीकेंड पर लोगों ने टिकट ही नहीं खरीदा.
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…