Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“आंसू नहीं रोक पाए सीएम योगी”, Tejas की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद बोलीं कंगना रनौत

फिल्म तेजस का इन दिनों बज बना हुआ है. लोगों को उम्मीदें भी काफी थी. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है.

कंगना रनौत और सीएम योगी

कंगना रनौत और सीएम योगी

Tejas: अभिनेत्री कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए तेजस की विशेष स्क्रीनिंग करने के बाद तस्वीरें साझा की हैं. यह लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित किया गया था. मंगलवार को एक्स पर कंगना ने कहा कि मुख्यमंत्री ‘तेजस देखते वक्त अपने आंसू नहीं रोक सके. पहली फोटो में कंगना, योगी आदित्यनाथ और अन्य लोग बैठकर तेजस देख रहे हैं. अगली तस्वीरों में, कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए सीएम ने कंगना को एक उपहार दिया. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.

कंगना ने एक्स पर लिखा नोट

इवेंट के लिए कंगना ने सफेद साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहना था. उन्होंने अपने बालों को जुड़े में बांध रखा था. कंगना ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए एक शहीद सैनिक के जीवन पर आधारित फिल्म तेजस की स्क्रीनिंग की मेजबानी की. जैसा कि आप पहली तस्वीर में देख सकते हैं, महाराज जी आखिरी में अपने आंसू नहीं रोक सके.” बता दें कि कंगना ने इससे पहले अपनी फिल्म रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी दिखाई थी.

कंगना ने योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया

कंगना ने यह भी कहा, “‘एक सैनिक क्या चाहता है. महाराज जी हमारे सैनिकों का साहस, शौर्य और बलिदान देख कर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखें छलक आईं. धन्यवाद महाराज जी आपकी प्रशंसा और आशीर्वाद से हम धन्य हो गए .

बता दें कि कंगना की फिल्म तेजस का इन दिनों बज बना हुआ है. लोगों को उम्मीदें भी काफी थी. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई है. फिल्म की कहानी और VXF दर्शकों को नहीं लुभाने में नाकामयाब रहे हैं. बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखे तो कंगना की फिल्म ने पहले दिन 1.11 करोड़, दूसरे दिन 2.51 करोड़, तीसरे दिन 3.12 करोड़ कमाए. इसके बाद कई शोज कैंसिल हो गया. वीकेंड पर लोगों ने टिकट ही नहीं खरीदा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital