घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बांके बिहारी मंदिर के समीप एक मकान का जर्जर छज्जा गिरने से 5 श्रद्धालुओ की मौत हो गई. हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बारिश की वजह से छज्जा कमजोर हो गया और श्रद्धालुओ के ऊपर भरभरा कर गिर गया था. इस घटना में करीब 12 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार लाख (प्रति मृतक ) तत्काल दिये जाने का आदेश दिया है.
बता दें कि मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के पास यहां दुसायत मोहल्ले में तीन मंजिला पुरानी इमारत का छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा. इससे इसके नीचे खड़े लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इस घटना में करीब 12 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है तो वहीं जिलाधिकारी पुलकित खरे ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए थे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. तो वहीं तत्काल प्रभाव से घायलों को इलाज के लिए वृंदावन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि बारिश के चलते तीन मंजिला इमारत का छज्जा कमजोर हो गया था और भरभरा कर गिर पड़ा. इस घटना को लेकर डीएम पुलकित खरे ने मीडिया को बताया कि, पुरानी इमारत का छज्जा और दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है तो वहीं वहीं चार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि हादसे का कारण तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी. इसीलिए छज्जा कमजोर हो गया. इस घटना में देवरिया के रहने वाला चंदन राय सहित, कानपुर के अरविंद यादव , गीता कश्यप ,रश्मि गुप्ता और पंजाब निवासी अंजू की मौत हुई है.
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि “जनपद मथुरा में पुराना भवन गिरने की दुःखद दुर्घटना में हुई जनहानि के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.” इसी के साथ इसमें आगे लिखा है कि,” उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.” इसी के साथ मुख्यमंत्री ने, वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर युद्ध स्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं.
इस पूरी घटना को लेकर एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि, दुसायत मोहल्ले के पास एक पुराना तीन मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे ये बड़ी घटना हुई है. पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, नगर निगम टीम मौके पर मौजूद रही है और वह इमारत की जांच कर रही है. अगर इमारत का कोई और हिस्सा क्षतिग्रस्त मिलता है तो उसको भी गिराने का काम किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…