होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
थिएटर में ‘ओएमजी 2’ की सीधी टक्कर सनी देओल की ‘गदर 2’ से हो रही है. वहीं सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है. गदर 2 के साथ ही अक्षय कुमार की OMG 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. 15 अगस्त को दोनों फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. अब तक दोनों फिल्मों ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. आइए आपको बताते हैं कि गदर 2 और ओएमजी 2 ने 15 अगस्त को कितनी कमाई की है.
बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का जलवा कायम हो चुका है. फिल्म ने 4 दिनों में 173.58 करोड़ का कलेक्शन किया था. गदर 2 ने पहले दिन 4.10 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़ और चौथे दिन 38.70 करोड़ का कलेक्शन किया. अब पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 ने 15 अगस्त को 55 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 228 करोड़ हो गया है. गदर 2 पांच दिन के अंदर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगने वाला है.
अगर अक्षय कुमार की OMG 2 की बात करें तो गदर 2 के मामले में ये फिल्म काफी पीछे है लेकिन इसकी तारीफ खूब हो रही है. फिल्म को लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, OMG 2 ने 15 अगस्त के दिन करीब 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 75 करोड़ के आसपास होगा. ओएमजी 2 अब 75 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और उम्मीद है कि इस वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…