देश

Sharad Pawar: भतीजे अजित पवार संग सीक्रेट मीटिंग का सच आया सामने! शरद पवार को BJP से मिला केंद्रीय मंत्री बनाने का ऑफर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासी हस्तियों के चलते राष्ट्रीय राजनीति में जरबरदस्त हलचल है. पिछले दिनों पुणे में NCP प्रमुख शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग का खुलासा हुआ है. एक कारोबारी के घर पर हुई बैठक में शरद और अजित पवार के अलावा एनसीपी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल भी मौजूद थे. मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने चाचा शरद को पवार को बीजेपी को समर्थन देने की पेशकश की. साथ ही उन्होंने अपने चाचा को कैबिनेट मंत्री पद देने का भी प्रस्ताव रखा.

शरद पवार के सामने अजित ने रखे दो प्रस्ताव

अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने कांग्रेस के एक पूर्व मुख्यमंत्री के हवाले से खबर छापी है. इसमें कांग्रेस नेता दावा किया है कि अजित पवार ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को समर्थन देने के लिए शरद पवार के सामने दो प्रस्ताव रखे. पहला कि उन्हें कृषि मंत्री या नीति आयोग का के अध्यक्ष के रूर में शामिल किया जाएगा. इसके अलावा बेटी सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल को भी मंत्री पद दिया जाएगा. हालांकि, शरद पवार ने इन प्रस्तावों को खारिज कर दिया.

पुणे में हुई अजित की शरद पवार के साथ बैठक

पुणे में अजित पवार संग हुई बैठक के बाद शरद पवार से उनके सहयोगी भी खींचतान करते दिखाई दिए. सभी ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा. शिवसेना ने बैठक के बाद तुरंत प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि इससे लोगों में भ्रम का संदेश जाएगा. हालांकि, पवार ने कहा था कि अजित उनके भतीजे हैं लिहाजा बैठक पारिवारिक मसलों को लेकर हुई थी. उन्होंने कहा था कि मीडिया पारिवारिक सदस्यों के बीच हुई बैठक को तरह-तरह का रूप दे रही है.

यह भी पढ़ें- Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर किया गया ‘पीएम संग्राहलय और पुस्तकालय सोसायटी’, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था सुझाव

मीडिया रिपोर्ट की माने तो नाम न बताने की शर्त पर पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि शरद पवार ने अजित के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने साफ कर दिया कि वो बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago