देश

UP News: सीमा हैदर और अंजू को लेकर सीएम योगी ने पहली बार दिया बयान, बोले- दो देशों का मुद्दा है, सुरक्षा एजेंसियां बारीकी से कर रही हैं काम

UP News: प्यार में सरहदें लांघने वाली दो युवतियों की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही हैं. एक प्यार पाने पाकिस्तान से भारत आई तो वहीं दूसरी पाकिस्तान चली गई. दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कही जा रही है. इस बीच इन दोनों की प्रेम कहानियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार बयान दिया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

एक न्यूज एजेंसी की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों मामलों में अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीमा हैदर का मामला रिवर्स लव जिहाद है? इस सवाल पर सीएम ने कहा,  ‘सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को देख रही हैं. उनके द्वारा जो भी रिपोर्ट दी जाएगी, उसके आधार पर विचार किया जाएगा.’ वहीं अंजू को लेकर किए गए सवाल पर भी उन्होंने कहा कि फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर नजर रखे हुई हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, ये दो देशों से जुड़ा मामला है. इसीलिए सुरक्षा एजेंसियां इस पर बारीकी से काम कर रही हैं. मालूम हो कि चर्चा के मुताबिक, हिंदुस्तान की अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. तो वहीं सीमा अवैध रूप से भारत में अपने प्रेमी सचिन के लिए प्रवेश कर गई थीं. हालांकि इन दिनों सीमा जांच एजेंसियों के घेरे में हैं और हाल ही में यूपी एटीएस की टीम ने सीमा-सचिन से लम्बी पूछताछ भी की थी.

ये भी पढ़ें- “वोट के सौदागरों को बधाई, देश को हिंदू-मुसलमान में उलझाकर…”, कुमार विश्वास ने हरियाणा हिंसा को लेकर किया तीखा प्रहार

PUBG खेलते हुए दोनों के बीच हुई थी दोस्ती

जैसा कि सीमा ने बताया है कि सचिन से उसकी मुलाकात ऑनलाइन PUBG गेम खेलने के दौरान हुई थी और इसी के बाद दोनों में दोस्ती हो गई और फिर दोनों ने एक-दूसरे का फोन नम्बर आदान-प्रदान कर लिया था. फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. इसी के बाद सीमा नेपाल के रास्ते अवैध रूप से अपने चार बच्चों के साथ भारत घुस आई थीं और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगी थीं.

पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, तो दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. हालांकि, दो दिन बाद ही कोर्ट ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया था. इसी दौरान यूपी एटीएस की टीम ने भी 2 दिन तक सीमा, सचिन और सचिन के पिता नेत्रपाल के साथ पूछताछ की थी. फिलहाल सीमा हैदर के जासूस होने का अभी तक कोई सबूत यूपी एटीएस को नहीं मिला है. हालांकि जांच लगातार जारी है और पुलिस व खूफिया एजेंसियां हर पहलू देखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई हैं तो वहीं सीमा हैदर और सचिन परिवार के साथ इन दिनों रबूपुरा के दूसरे घर में रह रहे हैं. इस मामले में सचिन के पिता ने मीडिया को जानकारी दी है कि, पुलिस केस के कारण पूरा परिवार घर में ही रह रहा है. घर से बाहर वे लोग नहीं जा पा रहे हैं और घर की स्थिति भी ठीक नहीं है. कमाने-खाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी के साथ उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्दी न्याय करने की गुहार लगाई है ताकि वह अपनी रोजी-रोटी कमा सकें और चैन से जिंदगी बिता सकें.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

9 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

11 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

19 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

23 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago