देश

4 बीवी 6 बच्चे और गांव में 14 तल्ला मकान, इस डॉक्टर के शौक देखकर रह जाएंगे हैरान

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक डाक्टर से जुड़ी अजीबो-गरीब खबर सामने आ रही है. यहां पर एक डॉक्टर ने खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए चौंका देने वाला काम किया है. डॉक्टर ने मात्र 1200 स्क्वायर फ़ीट कि जगह में किलानुमा 14 मंजिला बिल्डिंग खड़ी कर दी. इतना ही नहीं डॉक्टर साहब तो और ऊपर घर बनवा रहे थे, लेकिन पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब मना किया तो डॉक्टर साहब ने काम रुकवा दिया. आसमान छूती यह बिल्डिंग दूर से देखने में किसी किले से कम नहीं लगती है. डॉक्टर के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वहीं डॉक्टर से जुड़ी एक और खबर भी सामने आ रही है. बताया गया है कि डॉक्टर को शादी करने का शौक है. वो भी एक नहीं चार-चार. डॉक्टर साहब ने चार शादियां की है. चारों बीवी से डॉक्टर के 6 बच्चे हैं.  यह पूरा मामला मिर्जापुर के चुनार तहसील में अदलहाट के श्रुतिहार ग़ांव से सामने आया है. यहां रहने वाले सियाराम सिंह पटेल पर खुद को फेमस करने का भूत इस कदर सवार हुआ कि उन्होंने किलानुमा 14 मंजिला बिल्डिंग बनवा डाली.

ग्रामीणों की माने तो सियाराम को शानो-शौकत और नाम कमाने का शौक है. इस बिल्डिंग के आस-पास के लोग बताते हैं कि सियाराम की चाहत है कि लोग उसे पहंचाने और उसकी चर्चा करें. इसी के लिए उसने आज से दो दशक पहले इस बिल्डिंग का निर्माण कराना शुरू किया था और फिर धीरे-धीरे जब बिल्डिंग की ऊंचाई बढ़ने लगी तो आस-पास के रहने वाले लोगों ने इसका विरोध करना शुरू किया. लोगों ने बताया कि विरोध पर भी वह नहीं माना. इस पर लोगों को अदलहाट थाने में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी. इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप पर बिल्डिंग का निर्माण कार्य रुका.

ये भी पढ़ें– Cochi: एयरपोर्ट पर महिला को चेक-इन में हो रही थी देरी, उड़ा दी झूठी अफवाह, बोली- मेरे बैग में बम रखा है, मची भगदड़

कभी भी हो सकता है हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इमारत जर्जर हो सकती है और कभी भी इमारत के गिरने से हादसा हो सकता है. इसको लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है और इमारत को गिराने की मांग की है. यहां के लोग सियाराम पटेल के व्यक्तिगत जीवन को लेकर बताते हैं कि सियाराम सिंह पटेल की तीसरी पत्नी के बच्चे गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट गये थे. इस के बाद से ही इमारत पूरी तरह से बंद है. वही लोगों का ये भी कहना है कि बिल्डिंग बनाने का शौक रखने वाले सियाराम सिंह पटेल दस साल पहले ही गांव छोड़कर सोनभद्र चले गए और वहीं पर बस गए. वह वापस कभी भी लौटकर नहीं आए.  इस इमारत के आस-पास रहने वालों का कहना है कि लोग आज भी इस बिल्डिंग को देखने के लिए यहां आते हैं और इसके बारे में पूछताछ करते हैं. जब यह इमारत बनी थी. तब भी चर्चा में थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

23 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

33 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago