देश

UP Nikay Chunav: पहले कोसी कलां में होता था दंगा, आज लग चुका है दुनिया का सबसे बड़ा पेप्सिको का प्‍लांट- मथुरा में बोले सीएम योगी

UP Nikay Chunav 2023: उत्‍तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रचार में जुटे सीएम योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को मथुरा में कहा कि कृष्‍ण नगरी का जवाहरबाग कभी गुंडागर्दी का अड्डा हुआ करता था और कोसी कलां में दंगे होते थे, मगर भाजपा की सरकार बनने के बाद से दोनों की तस्‍वीर बदल गयी है. सीएम योगी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार की कमान संभाल चुके हैं और वे इस क्रम में गुरुवार को मथुरा पहुंचे थे.

मथुरा में सीएम योगी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जवाहरबाग कभी गुंडागर्दी का अड्डा हुआ करता था और आज हालात सबके सामने है. उन्होंने कहा कि इसी तरह, पहले कोसी कलां में दंगा होता था लेकिन अब वहां दुनिया का सबसे बड़ा पेप्सिको प्‍लांट लग चुका है. भाजपा सरकार ने दोनों की सूरत बदल दी है.

पूर्व की सरकारों पर बरसे सीएम योगी

उन्‍होंने कहा, ”पहले जिस मथुरा-वृंदावन में कभी मांस-मदिरा की बिक्री होती थी, हमने उस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. यहां की पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जा सकती.” सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में लचर और भ्रष्टाचार युक्त व्यवस्था ने मथुरा के विकास को रोक के रखा था. वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन और फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन ने मथुरा में समग्र विकास की कार्ययोजना को आगे बढ़ाने का कार्य किया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद

बरसाना, गोकुल, गोवर्धन को उसके पुरातन स्वरूप जैसी भव्यता देना है- सीएम

यूपी के सीएम ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन के बाद प्रदेश में 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, अकेले ब्रज क्षेत्र में ही 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है. उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने के बाद अब मथुरा के नवनिर्माण की दिशा में कार्य हो रहे हैं. जैसे काशी में काशी विश्वनाथ धाम बन गया. ऐसे ही बांके बिहारी के धाम का कार्य आगे बढ़ना चाहिए. हमें बरसाना, गोकुल, गोवर्धन को उसके पुरातन स्वरूप जैसी भव्यता देना है. ये हम सबकी जिम्मेदारी है. ये नगर निकाय चुनाव इसी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है.”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत बदल चुका है, तो हम भी बदलाव की इस प्रक्रिया में मौन नहीं रह सकते. इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं, हवाई अड्डे, आईआईटी, एम्स जैसे निर्माण आज निश्चित समय में पूरे होते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत का सम्मान होता है. काशी, अयोध्या, केदारनाथ, महाकाल का पुनरुद्धार होता है. इस नये भारत के सामर्थ्य के साथ हमें यूपी के सामर्थ्य को जोड़ना है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

29 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago