देश

Rahul Gandhi को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इंदौर रेलवे स्टेशन पर दबोचा गया, भागने की फिराक में था आरोपी

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है वह कहीं भागने की फिराक में था. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, नवंबर के महीने में वह मध्यप्रदेश में यात्रा कर रह थे. 18 नवंबर के दिन राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.

धमकी देने वाले आरोपी का नाम दया उर्फ ऐशीलाल झाम है. पहले उसे उज्जैन के नागदा इलाके से 24 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद 29 नवंबर को कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी.

आरोपी पर लगाया गया था एनएसए

हालांकि कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी, लेकिन उस पर एनएसए भी लगाया था. जिसके तहत उस पर कार्रवाई की जा रही है. इस बीच आरोपी फरार हो गया तब से उसकी तलाश की जा रही थी. अब क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे इंदौर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि आरोपी इससे पहले गुरुद्वारों और प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छुप-छुपकर पुलिस को चकमा दे रहा था. फिर उसने प्रदेश छोड़कर कहीं भागने की सोची, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे इंदौर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें-  क्या मुश्किल में है एकनाथ शिंदे की कुर्सी? शरद पवार बोले- अब रोटी पलटने का समय आ गया है

धमकी वाले पत्र में क्या लिखा हुआ था ?

धमकी भेजने वाले शख्स ने पत्र में लिखा था कि राहुल जब इंदौर पहुंचेंगे तो उनको बम से उड़ा दिया जाएगा. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर ये धमकी भरा पत्र मिला था. जिसमें उसमे सबसे ऊपर वाहे गुरु लिखा था. फिर नीचे 1984 में हुए सिख दंगे का जिक्र किया गया था. पत्र में ये भी लिखा गया कि किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

53 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago