Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिले सीएम योगी, यूपी में रविवार को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, शामिल हो सकते हैं ये नए चेहरे

सूत्रों की मानें तो रविवार को योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. वहीं सूबे की राजनीति से जुड़े विश्लेषकों और जानकारों का यह भी कहना है कि आज शाम तक भी मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें आ सकती हैं.

राज्यपाल से मिलते सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की और पुस्तक ‘रोम रोम में राम’ भेंट की. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से सीएम योगी के मिलने के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सूबे में योगी सरकार अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकती है. सूत्रों की मानें तो रविवार को सुबह 11:00 बजे मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. वहीं सूबे की राजनीति से जुड़े विश्लेषकों और जानकारों का यह भी कहना है कि आज शाम तक भी मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें आ सकती हैं.

शामिल हो सकते हैं ये नए चेहरे

बता दें कि यूपी कैबिनेट में अभी 8 मंत्रियों की जगह खाली है. 5-6 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं इस बात की संभावना भी जताई जा रही है कि जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल से भी किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है.

उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है. ऐसे में मंत्रीमंडल का विस्तार कर अन्य सहयोगी दलों को खुश किया जा सकता है. वहीं सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर और घोसी सीट से इस्तीफा दे चुनाव हारे सपा नेता दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

ओपी राजभर ने कही थी होली नहीं मनाऊंगा

एनडीए में शामिल होने के बाद भी सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था. वहीं इस  बात से नाराजगी जाहिर करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर उन्‍हें मंत्री नहीं बनाया तो वे होली नहीं मनाएंगे. उन्होंने कहा था कि भर जाति का राज पाठ होली के दिन ही गया था इसलिए मैं होली नहीं मनाऊंगा.

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में उद्धव 21, तो कांग्रेस 15 सीटों पर… INDIA में सीट शेयरिंग का संभावित फाॅर्मूला आया सामने



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital