सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों हुई RO/ARO परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (2 मार्च) को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को निरस्त करने का आदेश दिया है.
परीक्षा को रद्द करने के साथ ही दोबारा परीक्षा आयोजित कराए जाने को लेकर कहा गया है कि परीक्षा को 6 महीने के अंदर दोबारा से कराया जाए. सीएम योगी ने परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी करते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा.
यह भी पढ़ें- Bihar: “अब हम इधर-उधर नहीं होने वाले”, सीएम नीतीश की बातें सुनकर खिलखिला कर हंसने लगे पीएम मोदी
सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को ऐसी सजा दिलाएंगे जो नजीर पेश करेगी. मामले की जांच सीएम योगी ने एसटीएफ से कराए जाने के आदेश भी दिए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: सेंट्रल विस्टा प्लान में पर्याप्त जगह न मिलने के कारण 135 साल पुरानी…
Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…
Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…
CEC Gyanesh Kumar: केरल सरकार ने 2006 के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए…
Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी घटनाओं ने एक…