ट्रेंडिंग

Rameshwaram Cafe Bangalore: इडली-डोसा से हर महीने ₹5 करोड़ कमाई, फिल्‍टर कॉफी लोगों के मन भायी, कैसे इतना पॉपुलर हुआ यह कैफे?

Rameshwaram Cafe : बेंगलुरु के मशहूर रामेश्‍वरम कैफे हाउस में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे ब्‍लास्‍ट होने की वजह से कोहराम मच गया. अचानक हुए इस ब्‍लास्‍ट में 8-9 लोग घायल हो गए. घटना से जुड़े कई वीडियो फुटेज वायरल होने लगे. अब सोशल मीडिया पर बहुत-से लोग रामेश्‍वरम कैफे की चर्चा कर रहे हैं.

रामेश्‍वर कैफे फूड लवर्स के बीच बेंगलुरु का एक फेमस फूड डेस्टिनेशन बन चुका है, जो अपने लजीज दक्षिण भारत व्‍यंजनों की वजह से हमेशा चर्चा में रहता है. अभी कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया में एक्‍टर कार्तिक आर्यन की कुछ फोटोज वायरल हुई थी. वो इसी कैफे में गए थे. उन्‍होंने वहां के लजीज इडली-डोसा और फिल्टर कॉफी का स्वाद लिया. उन्‍होंने अपनी कई फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

 

किसने खोला था रामेश्वरम कैफे, कौन हैं ऑनर ?

बता दें कि रामेश्वरम कैफे की शुरुआत राघवेंद्र राव ने अपनी वाईफ दिव्या राघवेंद्र राव के साथ मिलकर की थी. मैकेनिकल इंजीनियर राघवेंद्र के पास फूड इंडस्‍ट्री का प​हले ही बीस साल का अनुभव था. उन्‍होंने IIM (वित्तीय प्रबंधन) से पास आउट पत्नी दिव्या के साथ मिलकर कैफे की नींव रखी. दिव्या, कंपनी की सह-संस्थापक हैं.

साउथ इंडियन फूड का स्‍वाद लेने दूर-दूर से आते हैं लोग

कैफे कर्मचारियों का कहना है कि यहां बनाए जाने वाले इडली, डोसा, सांभर से लेकर सभी व्‍यंजन असली देशी घी में तैयार होते हैं. यहां बने हर साउथ भारतीय व्‍यंजन का स्‍वाद अपने आप में अलग ही होता है, जो भी इसे खाता है उंगलियां चाटते रह जाता है. इस कैफे का इडली-डोसा और फिल्टर कॉफी चर्चित है.

ऑथेंटिक साउथ इंडियन खाने का स्‍वाद चखने के लिए लोग यहां बहुत दूर-दूर से आते हैं.

यह भी पढ़िए— कर्नाटक के फेमस रामेश्वरम कैफे में धमाका, मचा कोहराम; भाजपा बोली- यह घटना रहस्यमयी

पति-पत्नी की जोड़ी ने ऐसे बनाई फूड लवर्स के बीच पहचान

रामेश्वरम कैफे चलाने वाले पति-पत्नी फूड लवर्स की पसंद को अहमियत देते हैं, उन्‍होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने कैफे को पहचान दिलाई है. कहने को यह कैफे 10×10 वर्ग फुट का है. कैसा भी मौसम हो..यहां लोगों का तांता लगा रहता है.

यह भी पढ़िए— कर्नाटक के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट से यूं मची चीख-पुकार, बदहवास हुए लोग, सामने आया VIDEO

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

35 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

47 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

1 hour ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

2 hours ago