देश

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, विकास कार्यों का लिया जायजा

Ayodhya Ram Mandir: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गुरुवार को अयोध्या (Ayodhya) दौरे पर पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होने संतों से मुलाकात की. वहीं रामलला के दर्शन करने भी पहुंचे और पूजा-आरती करने के बाद राम मंदिर के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया. इसी के साथ ही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया.

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसी मौके पर प्रभु रामलला को राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कराया जाएगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पीएम नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे तो वहीं देश भर के तमाम बड़े चेहरे और वीवीआईपी मौजूद रहेंगे. इसी के साथ ही देश भर के बड़े संत-महंत भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. अब कार्यक्रम के आयोजन में मात्र एक महीने का समय बचा है. ऐसे में राम मंदिर के पहले चरण का निर्माण कार्य समाप्ति की ओर है तो वहीं 16 जनवरी से मंदिर में सभी धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे. तो दूसरी ओर निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के लिए गुरुवार को सीएम अयोध्या पहुंचे और मंदिर निर्माण कार्य देखने के साथ ही 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की. लगभग 4:30 घंटे अयोध्या में सीएम योगी रहे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: “हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन…”, विधानसभा चुनाव में मिली हार पर सचिन पायलट ने दिया बयान

इस दौरान उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन किया. राम मंदिर निर्माण का अवलोकन किया इसी के साथ ही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण. बता दें कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का आयोजन अयोध्या में होने जा रहा है. ऐसे में सीएम ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया. समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई.

 

संतों से भी मिले सीएम

बता दें कि इस मौके पर सीएम ने सर्किट हाउस में संतों से मुलाकात भी की. महंत धर्मदास, अवधेश दास महाराज, ज्ञानी गुरु जीत सिंह, भरत दास महाराज, रामदास महाराज. शशिकांत महाराज, विश्वेश महाराज, सुरेश दास महाराज, रामचरण दास महाराज, देवेश प्रसाद आचार्य, राजू दास मुख्य पुजारी हनुमानगढ़ी आदि संतों के साथ सीएम ने मुलाकात की.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago