देश

Delhi: PM मोदी पर जेबकतरे और पनौती वाली टिप्पणी को लेकर फंस गए राहुल गांधी, दिल्ली HC ने चुनाव आयोग को दिए ये निर्देश

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी एक बार फिर विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. इस बार दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें एक झटका लगा है. दरअसल राहुल गांधी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम को पनौती कहकर टिप्पणी की थी. इसके साथ ही उन्होंने एक उदाहरण देते हुए पीएम मोदी के लिए जेबकतरे जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था. राहुल गांधी की इस टिप्पणी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी. इसके बाद कोर्ट ने कहा कि ऐसे बयान नहीं देने चाहिए. इसके अलावा कोर्ट ने चुनाव आयोग को 8 सप्ताह के अंदर इस मामले में निर्णय लेने का निर्देश दिया है.

याचिकाकर्ता भरत नागर ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि राहुल गांधी ने एक सभा में प्रधानमंत्री सहित उच्चतम सरकारी पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे और उन्हें जेबकतरे के रूप में संदर्भित किया गया था.

चुनाव रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने की थी टिप्पणी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि इस दौरान उन्होंने जेबकतरों का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी की तुलना जेबकतरों से कर दी थी. उन्होंने रैली में कहा कि पीएम मोदी का काम ध्यान भटकाने का है. ऐसे ही दो जेबकतरें हैं, एक आता है जो आपसे बातें करके आपको उलझा लेता है और जब आपका ध्यान भटक जाता है तो दूसरा आकर आपकी जेब काट देता है. राहुल गांधी अपने इस वाक्य में पीएम मोदी और अडानी का जिक्र कर रहे थे.

बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी यह रैली विश्व के फाइनल मैच के बाद की थी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को पनौती कह दिया था. उन्होंने कहा था कि पीएम का मतलब पनौती मोदी है. मोदी टीवी पर आते हैं और हिंदू-मुस्लिम कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं. वो अलग बात है कि हरवा दिया.

राहुल गांधी ने 21 नवंबर को कहा था, ”पीएम का मतलब पनौती मोदी है. मोदी टीवी पर आते हैं और हिंदू-मुस्लिम कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं. वो अलग बात है कि हरवा दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

6 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago