देश

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन, आचार्य प्रशांत बोले-महिला बॉक्सिंग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आने में लग गए कई दशक

Boxing Competition: गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 7वीं एलिट नेशनल महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.  इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक और पूर्व सिविल सेवा अधिकारी आचार्य प्रशांत ने अपनी प्रेरणादायक स्पीच के साथ किया.

उन्होंने कहा कि पुरुष व महिलाओं की शारीरिक बनावट में कोई खास अंतर नहीं होता,  बस महिलाएं अपने आपको दुर्बल मान लेती हैं.  इसका उन्हें लाभ भी मिलता है. वह पूरी तरह पुरुषों पर आश्रित हो जाती हैं यह उनके लिए दुर्भाग्य की बात भी है. जिस दिन देश की आधी आबादी मजबूत होकर सामने आ जायेगी किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह महिलाओं का शोषण कर सके.

प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक आचार्य प्रशांत ने कहा कि जिस दिन महिलाएं आत्मनिर्भर बन जाएंगी तब उनमें निडरता भी आ जाएगी तथा कोई उनका मानसिक व शारीरिक शोषण भी नहीं कर पायेगा. उन्होंने बताया कि महिला बॉक्सिंग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आने में कई दशक लग गए और आज यह बॉक्सिंग रिंग महिलाओं की शक्ति का प्रतीक है. इस तक पहुंचने में बहुत लंबी यात्रा रही है. सभी महिला एथलीट को उन्होंने शुभकामना और बधाई दी और पहली फाइट से पहले खिलाड़ियों को अपनी बेस्टसेलर पुस्तक ‘स्त्री’ देकर मैच की शुरुआत की.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

14 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

37 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago