अयोध्या में अपने हाथो से बच्चों को भोजन परोसते सीएम योगी
Ayodhya: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आज से हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया. इसके साथ ही यूपी के सभी 75 जिलों में अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पका हुआ भोजन दिया जाएगा. अयोध्या के पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट विद्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का शुभारंभ किया.
बच्चों को मिलेगा पका हुआ भोजन
हॉट कुक्ड मील योजना के शुरु होने के साथ ही अब यूपी के सभी जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पका हुआ भोजन दिया जाएगा. इस योजना के लागू होने से प्रदेश के 1.89 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 80 लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे. 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के शारिरिक विकास और पोषण में इस योजना से लाभ मिलेगा. यह खास योजना पंचायती राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग के संयोजन से संचालित होगी. वहीं सीएम योगी ने कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास किया.
3401 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास
वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से प्रदेश के 35 जनपदों में 403 करोड़ की लागत से बनने वाले 3401 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास भी किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “इस योजना के माध्यम से हमने यह प्रयास किया है कि प्रदेश की सभी जनपदों में आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन हो, ताकि आगे चलकर प्री प्राइमरी व्यवस्था को सरकार अमली जामा पहना सके.”
इसे भी पढ़ें: नोएडा अथॉरिटी में मुआवजा वितरण में हुए कथित फर्जीवाड़े का मामला, कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी ने SC में दाखिल की रिपोर्ट
इससे पहले भी साल 2016 तक बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग की ओर से इस योजना का संचालन किया जा रहा था और 3 से 6 वर्ष की आयु तक के बच्चों को हॉट कुक्ड मील दिया जा रहा था. लेकिन 2016 में इसे बंद कर दिया गया. ऐसे में एक बार फिर से इस योजना के शुरु होने से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…