देश

Nitish Katara Murder Case: विकास यादव ने दाखिल की रिहाई याचिका, 17 जनवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Nitish Katara Murder Case: साल 2002 के बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास यादव की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 जनवरी को सुनवाई करेगा. नीलम कटारा के वकील ने विकास यादव की याचिका का विरोध किया है. नीलम कटारा के वकील ने कहा कि विकास यादव की पहले सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका खारिज हो चुका है, अब रिट याचिका दाखिल किया है. विकास यादव ने रिहाई की मांग की है. जेल की सजा काटते हुए विकास यादव को 22 साल हो गए हैं. अब विकास यादव ने सुप्रीम कोर्ट से रिहाई की गुहार लगाई है. बताते चलें कि नीतीश कटारा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने ही विकास यादव (Vikas Yadav) को 25 साल की सजा सुनाई थी. जबकि विकास यादव को निचली अदालत और हाईकोर्ट से उम्रकैद की सजा मिली थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसको 25 साल सजा सुनाई थी जिसमें से वो अब 22 साल पूरे कर चुका है.

यह भी पढ़ें: हथियार डीलर संजय भंडारी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

कैसे हुई थी नीतीश कटारा की हत्या?

बता दें कि बाहुबली डीपी यादव की बेटी भारती यादव से नीतीश की बहुत ही अच्छी दोस्ती थी. रिपोर्ट के मुताबिक, 16 फरवरी, 2002 की रात गाजियाबाद में एक शादी समारोह में भारती और नीतीश साथ थे. वहां भारती का भाई विकास भी था. नीतीश के साथ भारती को देखकर विकास गुस्से में आ गया. उसने अपने चचेरे भाई विशाल के साथ मिलकर नीतीश को अगवा कर लिया. गाजियाबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर ले जाकर हथौड़े से उसकी हत्‍या कर दी. कुछ दिनों तक मुकदमा गाजियाबाद कोर्ट में चला. नीतीश की मां नीलम कटारा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया कि डीपी यादव के दबाव में सुनवाई सही तरीके से नहीं हो रही है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमा दिल्ली ट्रांसफर कर दिया. निचली अदालत ने सुनवाई के बाद विकास को उम्र कैद की सजा सुनाई. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सजा को 25 साल कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

57 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

1 hour ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 hours ago