देश

Gorakhpur: गोरखपुर में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात, 5100 जरूरतमंदों को सौंपी पीएम आवास की चाबी

-आशीष शाही

UP News: उत्तर प्रदेश को विकास की ओर ले जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृहनगर गोरखपुर को सोमवार को करोड़ों की सौगात दी. दोपहर में करीब तीन बजे एनेक्‍सी भवन सभागार में व्‍यापारियों के साथ बैठक करने के साथ ही वह आज 5100 जरूरतमंदों की आवास की आस को पूरा करेंगे. इसी के साथ वह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजेंगे साथ ही शाम को कलेक्‍ट्रेट कचहरी में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्‍ता चैंबरों का लोकार्पण करेंगे व डिजिटल पुस्‍तकालय का भी शिलान्‍यास करेंगे. तो वहीं शाम चार बजे राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यो को संबोधित करेंगे.

बता दें कि अमूमन हर दौरे पर विकास व जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर में 5100 जरूरतमंदों के आवास की आस पूरी करेंगे. इसी के साथ वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में वह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के बैंक खातों में 51.52 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर करेंगे. साथ ही लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री 250 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से प्रथम किश्त, 2602 लाभार्थियों को 1.50 लाख रुपये की दर से दूसरी किश्त तथा 2248 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की दर से तीसरी किश्त की धनराशि सिंगल क्लिक से लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे. पीएम आवास योजना के तहत गोरखपुर में 43600 आवास स्वीकृत हैं, इसमें से 35500 आवास पूर्ण हो चुके हैं. इसमें 8400 आवास चार माह पूर्व ही स्वीकृत हुए हैं. इन सभी को प्रथम किश्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उक्त के अतिरिक्त जुलाई माह में जिले में 5522 आवास और स्वीकृत किए गए हैं. योजना के पोर्टल पर इनके अटैचमेंट का कार्य चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Prayagraj: दशाश्वमेध घाट और मनकामेश्वर मंदिर में कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

वहीं सोमवार को ही दोपहर में करीब चार बजे से सीएम योगी गोरखपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर में 3 करोड़ 46 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बने मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स तथा सदर तहसील में 4 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण करेंगे. साथ ही 1 करोड़ 25 लाख 30 हजार रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे. कलेक्ट्रेट मुख्यालय के अधिवक्ता चैंबर्स में 24 अधिवक्ता कक्ष, एक मीटिंग सह कांफ्रेंस हाल, एक कामन हाल व स्टिल्ट पार्किंग का निर्माण कराया गया है, जबकि सदर तहसील के अधिवक्ता चैंबर्स में 48 अधिवक्ता कक्ष बनाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago