7th Pay Commission
7th Pay Commission: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले मंगलवार को राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) चार प्रतिशत तक बढ़ा दिया है.इससे पहले राज्य कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था .इस बढ़ोतरी के साथ कुल महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो जाएगा.
मुख्यमंत्री की इस चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा के बाद,स्वीकृति मिलने के साथ ही वित्त विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया.बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मार्च के वेतन के साथ दिया जाएगा. इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य कर्मचारियों एंव पेंशन पाने वालों को 1 जनवरी, 2024 से मिलेगा. इस बढ़ोतरी से सरकार के कोषागार पर करीब 350 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा.
महंगाई भत्ता बढने के बाद इसका फायदा 18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा. जिसमे 12 लाख राज्य कर्मचारी और करीब 6 लाख शिक्षक शामिल हैं.इसके अलावा, 12 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत (Inflation relief) भी चार प्रतिशत बढ़ा हुआ मिलेगा. हालांकि पेंशनरों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते देने का आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है. इसे भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.
बता दे इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7 मार्च ,2024 को एक साथ कई तोहफा दिया. मंत्रिमंडल ने होली के पहले हुई बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके साथ ही उनके एचआरए (House Rent allowance) में भी 3 प्रतिशत इजाफे का ऐलान किया गया है. HRA में इस इजाफे कि वजह से केंद्र सरकार पर 9,000 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…