देश

Haryana Floor Test: नायब सिंह सैनी सरकार ने पेश किया विश्वासमत, कांग्रेस ने विरोध करते हुए दागे ये सवाल, व्हिप जारी होने के बावजूद सदन में पहुंचे जेजेपी के 4 विधायक

Haryana Floor Test: हरियाणा में भाजपा ने नई सरकार बना ली है और नए सीएम के रूप में नायब सिंह सैनी ने कल शपथ भी ग्रहण कर ली. तो वहीं आज भाजपा की नई सरकार का बहुमत परीक्षण को लेकर चर्चा जारी है. फिलहाल इसके लिए सैनी ने प्रस्ताव पेश कर दिया है. तो दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से ‘अनुपस्थित’ रहने को लेकर व्हिप जारी किया है तो दूसरी ओर व्हिप के बावजूद भी सदन में जेजेपी के 4 विधायक पहुंच गए हैं. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि सैनी सरकार के फ्लोर टेस्ट पास करने में कोई समस्या नहीं होने वाली है. क्योंकि उनके पास सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन है. अगर ऐसा हुआ तो उनके पास कुल 48 विधायकों की समर्थन होगा जबकि बहुमत के लिए 46 विधायकों की ही आवश्यकता है. दूसरी ओर ये भी खबर सामने आ रही है कि जेजेपी के 5 विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो सैनी सरकार को फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर लेगी.

ये भी पढ़ें-हरियाणा में टूटा भाजपा-जजपा गठबंधन, CM सहित पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, एक बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

तो वहीं बहुमत परीक्षण की चर्चा के बीच कांग्रेस ने विश्वासमत प्रस्ताव का विरोध किया है. सदन में सम्बोधित करते हुए कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि, सरकार को उन कमियों को बताना चाहिए, जिसके कारण राज्य में अचानक सत्ता परिवर्तन करना पड़ा. इसी के साथ ही कांग्रेस विधायक ने ये भी पूछा कि, सरकार को उन कमियों को बताना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों आई. इस मौके पर कांग्रेस विधायक ने जेजेपी से पहले गठबंधन करने और फिर तोड़ने को लेकर आलोचना की. वहीं कादियान ने कहा कि, भाजपा सरकार को सदन में प्रस्ताव लाने के बजाए जनता के पास जाकर उनसे जनादेश मांगना चाहिए. इसी के साथ ही पूर्व स्पीकर व कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह कादियान ने स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को प्रस्ताव पर आवाज या हाथ उठाने के बजाए गुप्त रूप से मतदान कराने का सुझाव दिया. गौरतलब है कि, मंगलवार यानी कल भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ ही पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया था और इसी के बाद भाजपा ने नई सरकार हरियाणा में बनाई है. चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमति बनी और फिर भाजपा ने यहां नई सरकार बना ली थी.

कुछ देर में होगी प्रेस कांफ्रेंस

वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला थोड़ी ही देर बात प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. खबर सामने आ रही है कि, इस दौरान चौटाला भाजपा से गठबंधन को लेकर खुलासा करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

7 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

7 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

7 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

8 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

8 hours ago