देश

Ballia: परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र नेता हेमंत यादव की सरेआम हत्या, हमलावरों ने क्रिकेट बैट और हॉकी से पीट-पीटकर ली जान

Balia: यूपी के बलिया में दो गुटों के कॉलेज छात्रों में जमकर मारपीट की खबर सामने आ रही है. मारपीट की इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई है. वहीं घायलों में एक  को वाराणसी रेफर कर दिया गया है. टीडी कालेज के छात्र नेता हेमंत यादव का शव जिला चिकित्सालय पहुंचने पर पुलिस को वहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इसके बाद हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. इस दौरन मौके पर एसपी राज करन नय्यर सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

क्या है मामला

बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जापलिंगग़ज चौकी से महज कुछ दूरी पर सतीश चंद्र कालेज के बाहर दो छात्रों पर हमलावरों ने लाठी-डंडे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया. दोनों छात्रों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया. हालांकि परिजन उन्हें मऊ के एक निजी चिकित्सालय ले गये, जहां एक छात्र की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात में लग गई.

स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र था मृतक

बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत धरसरा गांव निवासी मनराज यादव भारतीय सेना में कार्यरत हैं. उनके दूसरे नम्बर का पुत्र हेमंत यादव (22) टाऊन डिग्री कॉलेज में स्नातक तृतीय वर्ष का छात्र था. वह जनपद मुख्यालय के देवकली स्थित अपने निजी आवास में रहकर पढ़ाई कर रहा था. साथ ही छात्र संघ के लिए होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तैयारी भी कर रहा था. परिजनों की मानें तो सोमवार को ही अपने घर धरसरा से बलिया गया हुआ था. मंगलवार को सुबह की पाली में वह सतीशचन्द्र महाविद्यालय में परीक्षा देने गया था. परीक्षा देकर वह केंद्र से बाहर निकला तो पहले से ही घात लगाए हमलावरों ने क्रिकेट बैट एवं हॉकी डंडों से हेमंत यादव और आलोक यादव (20) पुत्र वशिष्ठ नारायण यादव निवासी जीराबस्ती, थाना सुखपुरा पर हमला कर दिया.

युवकों के हमले से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गये. बुरी तरह घायल दोनों छात्रों को लोगो ने जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. लेकिन परिजन मऊ के किसी निजी अस्पताल में ले गए. जहां इलाज के दौरान हेमंत की मौत हो गई. घटना के बाद हेमंत की मां दुर्गावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक तीन भाइयों में से दूसरे नम्बर पर था. बड़ा भाई सचिन यादव व बलवंत यादव बलिया ही रहकर पढ़ाई करते हैं.

इसे भी पढ़ें: अडानी मामले पर JPC का विरोध करने वाले शरद पवार का यू-टर्न, NCP प्रमुख ने अब दी विपक्षी एकता की दुहाई

गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर के आलावा लगे 302

सपा जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव का कहना है कि पहली बार किसी छात्र नेता की इस तरह से हत्या की गई है. ये सज्जन और बहुत शरीफ छात्र नेता थे. इस तरह की घटना बलिया में नहीं होती थीं. हमारी मांग है कि जो भी इसमें दोषी हो उस पर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर लगे और 302 का मुल्जिम बने.

 

Rohit Rai

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

10 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

30 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

46 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago