फोटो-सोशल मीडिया
Aligarh: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. फिलहाल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हिदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं. दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में तीन अलग-अलग तहरीर दी गई हैं, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई टिप्पणी व सपा प्रमुख की मौन सहमति को जिम्मेदार माना गया है और इस आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है. साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर एक तहरीर भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने गांधी पार्क में दी है. इस तहरीर में उन्होंने कहा है कि, 12 नवंबर को दिवाली पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौन सहमति व उनके इशारे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म को अपमानित करने की दृष्टि से विवादित टिप्पणी की थी. इसी के साथ तहरीर में स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दीवाली के मौके पर लक्ष्मी माता के लिए की गई टिप्पणी का जिक्र किया गया है. तहरीर में कहा गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने लक्ष्मी माता पर विवादित टिप्पणी की थी और कहा था कि, चार हाथों वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती हैं?
ये भी पढ़ें- Aditya Thackeray FIR: आदित्य ठाकरे समेत उद्धव गुट के तीन नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर, जानें क्या है ये पूरा मामला
दूसरी ओर एक अन्य तहरीर देहली गेट में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ब्रज क्षेत्र के मंत्री भगत सिंह भगवासिया द्वारा दी गई है. इस तहरीर में उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि, समाचार पत्रों में इस विवादित बयान को पढ़कर वह बीमार हो गए और इस वजह से उनको जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. तो वहीं हिंदू धर्म रक्षा दल ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वार्मी प्रसाद मौर्य के खिलाफ महुआ खेड़ा में तहरीर दी है और जमकर उनको विरोध किया है. इसी के साथ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है. साथ ही उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है. तो वहीं तहरीर देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय शर्मा आदि कई लोग शामिल हैं. तो दूसरी ओर इन तहरीरों को लेकर पुलिस स्तर से तीनों तहरीरों पर जांच की बात की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…
Ind vs zim Women's T20: हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 41…
भारत-यूएई संबंधों को लेकर राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने पीएम मोदी की विदेश नीति…