Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aligarh: अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दी गई तहरीर, लगे ये आरोप

UP Politics: एक तहरीर देहली गेट में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ब्रज क्षेत्र के मंत्री भगत सिंह भगवासिया द्वारा दी गई है.

फोटो-सोशल मीडिया

Aligarh: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. फिलहाल सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हिदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान  सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं. दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में तीन अलग-अलग तहरीर दी गई हैं, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई टिप्पणी व सपा प्रमुख की मौन सहमति को जिम्मेदार माना गया है और इस आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है. साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया गया है.

इन्होंने दर्ज कराई तहरीर

सूत्रों के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर एक तहरीर भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने गांधी पार्क में दी है. इस तहरीर में उन्होंने कहा है कि, 12 नवंबर को दिवाली पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौन सहमति व उनके इशारे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म को अपमानित करने की दृष्टि से विवादित टिप्पणी की थी. इसी के साथ तहरीर में स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दीवाली के मौके पर लक्ष्मी माता के लिए की गई टिप्पणी का जिक्र किया गया है. तहरीर में कहा गया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने लक्ष्मी माता पर विवादित टिप्पणी की थी और कहा था कि, चार हाथों वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती हैं?

ये भी पढ़ें- Aditya Thackeray FIR: आदित्य ठाकरे समेत उद्धव गुट के तीन नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर, जानें क्या है ये पूरा मामला

बीमार पड़ गए भाजपा नेता

दूसरी ओर एक अन्य तहरीर देहली गेट में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ब्रज क्षेत्र के मंत्री भगत सिंह भगवासिया द्वारा दी गई है. इस तहरीर में उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि, समाचार पत्रों में इस विवादित बयान को पढ़कर वह बीमार हो गए और इस वजह से उनको जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. तो वहीं हिंदू धर्म रक्षा दल ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वार्मी प्रसाद मौर्य के खिलाफ महुआ खेड़ा में तहरीर दी है और जमकर उनको विरोध किया है. इसी के साथ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है. साथ ही उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है. तो वहीं तहरीर देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय शर्मा आदि कई लोग शामिल हैं. तो दूसरी ओर इन तहरीरों को लेकर पुलिस स्तर से तीनों तहरीरों पर जांच की बात की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital