सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है. रातें सर्द होने लगी हैं. दोपहर में जहां गुनगुनी धूप निकल रही है तो वहीं सुबह-शाम और रात में इतनी ठंड पड़ने लगी है कि लोग गरम कपड़े पहने नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं पिछले 24 घंटों में नोएडा गाजियाबाद की हवा में भी सुधार हुआ है और एक्यूआई में गिरावट देखी गई है.
हल्की हवा चलने के कारण शुक्रवार को दिल्ली से सटे जिलों में प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई है. कई दिनों से नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली हो गई थी. हालांकि नोएडा की हवा में सुधार देखा जा रहा है और एक्यूआई 300 के नीचे आ गया है.
ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकसभा चुनाव में अखिलेश को न ले डूबें स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान!
आज सुबह नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 281 दर्ज किया गया है और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही. ग्रेटर नोएडा के लोगों को खासा राहत मिली है. आज यहां का एक्यूआई लेवल 220 दर्ज किया गया और अगर गाजियाबाद के लोनी इलाके की बात करें, जो कि कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रहा है, यहां का एक्यूआई 294 तक दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 26 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 12-15 डिग्री सेल्सियस के बीच है. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लखनऊ के लालबाग इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉडरेट श्रेणी में 191 दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिनों में उत्तर प्रदेश के तापमान में और गिरावट आने की सम्भावना जताई है. मौसम विशेषज्ञों ने गोरखपुर को लेकर जानकारी दी है कि गोरखपुर में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है और सबसे ज्यादा ठंड कानपुर और मेरठ में दर्ज की गई है. यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. हालांकि इस बीच मेरठ की हवा में सुधार देखा गया है औऱ एक्यूआई भी ठीक दर्ज किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…