खेल

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात में अचानक पहुंचे सिगरा स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण

PM Modi Varanasi visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी आए. पीएम मोदी ने मंगलवार की रात वाराणसी के सिगरा में बन रहे स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का औचक दौरा किया और वहां पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया.

पीएम ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की राशि जारी की. पीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया और विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हुए.

सीएम योगी भी रहे मौजूद

प्रधानमंत्री रात में अचानक सिगरा में बनाए जा रहे स्टेडियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा करने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने वहां किए जा रहे कामों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इस मौके पर उनके साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे.

पीएम मोदी ने दी है सौगात

बता दें कि पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पीएम मोदी ने वाराणसी को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात दी है. इसके निर्माण से यहां के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने व प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही प्रदेश में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत समेत ये 7 टीमें सुपर-8 में बनाई जगह, आठवें स्थान के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड्स में टक्कर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 minutes ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

11 minutes ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

19 minutes ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

24 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को जालंधर में भाजपा की नशा-विरोधी रैली को संबोधित करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पंजाब के जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)…

31 minutes ago

खेती से हुनर तक: जयंत चौधरी का ‘स्किल-बेस्ड’ मॉडल कैसे संवारेगा यूपी के गन्ना किसानों की किस्मत?

उत्तर प्रदेश की गन्ना खेती अब केवल पैदावार तक सीमित नहीं है. जयंत चौधरी के…

38 minutes ago