देश

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी ने हमास के नाम पर मांगे वोट, कहा- हम फिलिस्तीन के साथ हैं, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी का वोट मांगते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार फिलिस्तीन और हमास-इजरायल के बीच छिड़ी जंग के नाम पर वोट देने की अपील कर रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो खरगौन विधानसभा का है. वीडियो वायरल होने का बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तमाम तरह के कॉमेंट कर रहे हैं.

फिलिस्तीन-हमास के नाम पर मांगे वोट

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर्स ने इस वीडियो को पोस्ट किया है. जिसमें एक महिला भीड़ को संबोधित करते हुए कह रही है कि “मिजोरम में बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है. फिलिस्तीन में मासूम बच्चों की लाशें लग गईं हैं. क्या हम ये अत्याचार सहेंगे? क्या खरगोन बदलाव लाएगा? क्या खरगोन कांग्रेस के साथ खड़ा रहेगा? 17 तारीख को जाएं सबलोग अपना वोट डालें. मेरा निवेदन है कि हम दो मिनट मौन रखें और फिलिस्तीन के शहीदों के लिए दुआ करें.”

मुस्लिम बहुल इलाके का बताया जा रहा वीडियो

वीडियो को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि ये सभा कांग्रेस प्रत्याशी ने मुस्लिम बहुल इलाके में आयोजित की थी. जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी फिलिस्तीन और हमास-इजरायल युद्ध में मारे जा रहे लोगों के नाम पर वोट देने की बात की जा रही है.

यह भी पढ़ें- African-American Actress: नीतीश कुमार के बयान पर अमेरिकी सिंगर ने लगाई लताड़, पीएम मोदी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेता

17 नवंबर को होगा मतदान

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं. 17 नवंबर को राज्य में मतदान होगा. एक चरण में वोटिंग होने के बाद 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे. यहां पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

CWC ने भी किया था समर्थन

वहीं कुछ दिन पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने भी अपनी बैठक में फिलिस्तीन के समर्थन में एक प्रस्ताव पास किया था. जिसमें कहा गया था कि “फिलिस्तीनी लोगों के भूमि, स्व-शासन, गरिमा और सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के लिए सीडब्ल्यूसी मध्य पूर्व में छिड़े युद्ध पर अपनी निराशा और पीड़ा व्यक्त करती है.” इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाकर जमकर हमला बोला था. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पूछा कि पार्टी देश और उसके नागरिकों की रक्षा कैसे करेगी जब वह “खुले तौर पर हिंसा के साथ खड़ी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

27 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

31 minutes ago