मनोरंजन

VIDEO: ऋषिकेश पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon, परमार्थ घाट पर गंगा आरती में हुईं शामिल

रवीना टंडन बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में सुमार हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ऋषिकेश पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया. रवीना टंडन ने यहां परमार्थ निकेतन घाट पर साधु-संतों के साथ गंगा की आरती उतारी, इस दौरान वो पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आई. संतों के साथ भजन गाकर गंगा आरती करने वाली रवीना टंडन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रवीना टंडन ऋषिकेश के परमार्थ आश्रम पहुंचीं, ये आश्रम भारत के टॉप योग केंद्रों में से एक है. रवीना यहां अपनी बेटी राशा थडानी के साथ आई हुई हैं. हालांकि आरती के दौरान उनकी बेटी दिखाई नहीं दी. गंगा आरती करते हुए रवीना का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो माथे पर बिंदी लगाकर और लाल सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

ऋषिकेश में गंगा आरती में लिया हिस्सा

बता दें कि रवीना दिवाली से ठीक पहले ट्रिप के लिए ऋषिकेश पहुंची हैं. एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​की दिवाली पार्टी में देखा गया था. इस दौरान उनकी बेटी राशा भी उनके साथ नजर आईं. दिवाली पार्टी के दौरान मां-बेटी की जोड़ी ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना जल्द ही संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में नजर आएंगी. इसके अलावा वह ‘पटना शुकलाट’ और मोस्ट अवेटेड मल्टी-स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रही हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

6 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

6 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

7 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

7 hours ago