देश

Delhi Air Pollution: हवा में ‘जहर’ तो जाएं किधर, AQI 400 के पार, राहत के नहीं दिख रहे आसार

Delhi Air Pollution: बीते कई दिनों से बढ़ते प्रदूषण के कारण समूचा दिल्ली-एनसीआर मानो किसी गैस चैंबर में तब्दील हो चुका है. आज बृहस्पतिवार की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र धुंध की चादर से ढंका नजर आया. बढ़ते खतरे को देखते हुए स्कूलों में जहां छुट्टियां कर दी गई है वहीं बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को घरों में रहने की सलाह दी गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार कई दिनों से ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. प्रदूषण से बेहाल दिल्ली-एनसीआर वालों को फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

AQI 400 से नीचे आने का नहीं ले रहा नाम

दिल्ली की जहरीली हो चुकी हवा में अब लोगों का दम घुटने लगा है. आज सुबह आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 432, आर. के. पुरम में 453, पंजाबी बाग में 444 और ITO में 44 दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली के द्वारका में AQI 459, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 414, पटपड़गंज में 424, अशोक विहार में 434, इंडिया गेट में 421 तो ओखला का AQI 433 दर्ज किया गया. बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा रहने लायक नहीं बची है. यशोदा नगर, किदवई नगर, केंद्रीय सचिवालय स्टेशन, तीन मूर्ति, इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और इनके आस पास के इलाकों की वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद ही खराब हो चुकी है. वहीं दिल्ली में एयर  क्वालिटी इंडेक्स की खराब हालत के मद्देनजर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा लोधी रोड क्षेत्र में पानी का छिड़काव किया गया.

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर, कुछ दिन पहले ही ली थी ट्रेनिंग

NCR में आज का AQI

दिल्ली के अलावा ग्रेटर नोएडा का AQI 455, नोएडा 397, गुरुग्राम का AQI आज सुबह 397 रहा. वहीं दिल्ली से सटे गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है. गाजियाबाद में AQI 370 दर्ज किया गया. दिल्ली सहित एनसीआर के सभी इलाकों में सुबह के समय आसमान में धुंध की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी भी काफी कम रही. वहीं इन इलाकों में रहने वाले लोगों में गले और सांस से संबंधित दिक्कतें देखने को मिल रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

16 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

19 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

50 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

56 minutes ago