Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव 2024 कुछ ही महीने दूर है. इसे देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों ने आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. तैयारियों के बीच, कांग्रेस ने राहुल गांधी द्वारा की गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 2.O की घोषणा की है. ‘भारत जोड़ो यात्रा 2.0’ को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नाम से जाना जाएगा. यह यात्रा 14 जनवरी 2024 को शुरू होगी और 20 मार्च 2024 तक मणिपुर से मुंबई तक चलेगी. यात्रा से पहले कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लोगो और नारा जारी कर दिया है.
कांग्रेस ने शनिवार को पार्टी की आगामी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लोगो और नारे का अनावरण किया, जिसका नेतृत्व पार्टी नेता राहुल गांधी करेंगे. दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित अनावरण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश और महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे.
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का नारा है ‘न्याय का हक मिलने तक’. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ”राहुल गांधी के नेतृत्व में हम 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू कर रहे हैं. ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ देश की जनता को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की दिशा में हमारा मजबूत कदम है.”
‘भारत न्याय यात्रा’ 67 दिनों में 6,713 किमी की दूरी तय करते हुए 15 राज्यों, 110 जिलों और 110 लोकसभा सीटों को कवर करेगा. यात्री सबसे ज्यादा 11 दिन भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बिताएंगे. जबकि लोकसभा में सबसे ज्यादा सदस्य भेजने वाले उत्तर प्रदेश में यात्राएं 20 जिलों में 1,074 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी. पार्टी ने मार्ग में अरुणाचल प्रदेश को जोड़कर अपनी यात्रा का दायरा भी बढ़ा दिया है.
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…
Khatu Shyam News: खाटूश्यामजी मंदिर के पट 13 अक्टूबर की रात से 14 अक्टूबर की…