देश

‘जो रामभक्त अयोध्या आएंगे..उन्हें सीता रसोई से मिलेगा भरपेट भोज’, 22 जनवरी को यहां चलेंगे 40 भोजनालय, लग रहे खूब जयकारे

Ram mandir ayodhya Sita Rasoi: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें जमी हुई हैं. इसके लिए रामनगरी में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. अयोध्या को भव्य रूप दिया जा रहा है. मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है. इस बीच सीता रसोई में भक्तों के लिए भोज-प्रसाद का शुभारंभ हो गया है.

राम मंदिर से कुछ ही दूरी पर सीता रसोई में दर्शनार्थियों के भोज की व्यवस्था की गई है. सीता रसोई की देख-रेख करने वाले भोलेंद्र ने बताया कि यहां 22 जनवरी को करीब 40 भोजनालय चलेंगे और जगह-जगह चाय के स्टॉल लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा— “पूरे देश से राम भक्तों का हम कैसे अच्छे से स्वागत करें इसकी भरसक कोशिश जारी है.”

सीता रसोई के समक्ष भोजन पाने वालों की लंबी कतारें अभी से लगने लगी हैं. रोजाना बड़ी संख्या में जो दर्शनार्थी अयोध्या दर्शन करने पहुंचते हैं वे इधर भी चले आते हैं. सीता रसोई उन भक्तों को भोजन उपलब्ध करा रही है.

यह भी पढ़िए: हमारी सरकार अयोध्या को दुनिया से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध, इसीलिए यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा तैयार किया: PM मोदी

न्यूज एजेंसी ANI ने अभी एक वीडियो शेयर कर वहां के इंतजामात दिखाए. यदि आप अयोध्या जाने को उत्सुक हैं तो निसंदेह ये देखकर झूम उठेंगे.

यह भी पढ़िए: अयोध्या पर हो रही सियासत पर Bharat Express का सबसे बड़ा सर्वे, जनता से पूछे ये सवाल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

5 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago