Congress Hates Hindus: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं. बहुसंख्यक आबादी को लुभाने के लिए पार्टी लगातार खुद को प्रो हिंदू दिखाने की कोशिश कर रही है. दूसरी ओर पार्टी के ही एक नेता ने कांग्रेस को मुसीबत में डाल दिया है. ये नेता कोई और नहीं बल्कि आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं. उन्होंने दावा कर दिया है कि कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं जो कि हिंदू और भगवान राम से नफरत करते है. इसके चलते यह सवाल फिर से खड़ा हो गया है कि क्या कांग्रेस पार्टी को हिंदुओं का वोट नहीं चाहिए?
कांग्रेस पार्टी के लिए साल 2019 में लखनऊ लोकसभा सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुखर होते हुए कहा है कि कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता हैं, जिन्हें राम मंदिर से ही नहीं, राम से भी नफरत है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि कई ऐसे नेता हैं, जो कि आए दिन हिंदू धर्मगुरुओं का अपमान करते हैं और हिंदुओं के प्रति अपनी नफरत जगजाहिर करते रहते हैं. आचार्य ने कहा कि कांग्रेस के हिंदू विरोधी नेताओं को यह भी पसंद नहीं है कि पार्टी में कोई हिंदू आचार्य भी हो.
बता दें कि पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी ने प्रमोद कृष्णम को प्रचार में शामिल नहीं किया है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि शायद पार्टी को हिंदुओं के समर्थन की जरूरत नहीं है. उनके बयानों से साफ लग रहा है कि वो पार्टी से नाराज हैं लेकिन जब इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नाराजगी का कोई कारण नहीं है, लेकिन संभावना है कि कांग्रेस को हिंदुओं के समर्थन की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें-Delhi Pollution: दिल्ली में नहीं लागू होगा ऑड ईवन, केजरीवाल सरकार ने वापस लिया फैसला
उन्होंने कहा कि चुनावों में किसी हिंदू धर्मगुरू को स्टार प्रचारक बनाने का एक मकसद होता है, लेकिन शायद कांग्रेस को इस मोटिव में कोई कमी नजर आ रही होगी. इसलिए उन्होंने यह फैसला किया है. खास बात यह है कि आचार्य लगातार ‘उन्हें, उन्हें’ शब्द बोल रहे थे, इसको लेकर जब सीधा सवाल पूछा गया तो उन्होंने पार्टी चलाने वालों पर ही अपना इशारा कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…