Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi Pollution: दिल्ली में नहीं लागू होगा ऑड ईवन, केजरीवाल सरकार ने वापस लिया फैसला

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर लगातार फैसले ले रही अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपना ऑड ईवन लागू करने वाला फैसला वापस ले लिया है.

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने कुछ दिन पहले ही 13 नवंबर से ऑड ईवन लागू करने का फैसला किया था लेकिन अब इस फैसले को वापस ले लिया है. इस बात की जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है. उन्होंने कहा है कि बारिश के चलते दिल्ली का वातावरण सुधर गया है, जिसके चलते अभी इस नियम को लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने इस दौरान यह भी कहा है कि अगर दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बिगड़ती है, तो फिर ऑड ईवन की व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाएगा.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, “कल रात से दिल्ली में मौसम में बदलाव हुआ है. प्रदूषण स्तर में लगातार सुधार देखा जा रहा है. इस समय तक AQI जो 450+ था वह अब 300 के आसपास पहुंच गया है जिसमें अभी और सुधार की स्थिति है. 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का निर्णय स्थगित कर किया गया है. दिवाली के बाद फिर से स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा.”


यह भी पढ़ें-हीरो के चेयरमेन पवन कांत मुंजाल पर ED ने कसा शिकंजा, 24.95 करोड़ की संपत्ति की जब्त

गौरतलब है कि गुरुवार रात और सुबह हुई बारिश के चलते  पर्यावरण में प्रदूषण का स्तर नीचे आया है, जो कि दिल्लीवालों के के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है, जिसके चलते केंद्र सरकार ने फिलहाल के लिए ऑड ईवन लागू करने के फैसले को टाल दिया है. ऐसे में यह देखना अहम होगा कि आखिर कब तक बारिश के चलते दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत मिलती है.

यह भी पढ़ें-Delhi Pollution: दिल्ली में नहीं लागू होगा ऑड ईवन, केजरीवाल सरकार ने वापस लिया फैसला

दूसरी ओर दिल्ली सरकार के ऑड ईवन की स्कीम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को ही लपेट दिया है. बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की तीखी आलोचना की है.  इसके बाद ही अचानक मंत्री गोपाल राय ने इस मामले में बड़ा फैसला सुना दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital