देश

VIDEO: PM मोदी ने दी Diwali की बधाई, बताया- इन योजनाओं से हर रोज रोशन हो रही करोड़ों देशवासियों की जिंदगी

Modi Government Schemes: दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्‍होंने अपनी सरकार की योजनाओं से जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अभी कहा- “मुझे बहुत संतोष है कि दीपावली के त्योहार पर जनकल्याण की हमारी योजनाओं से आज देश का हर घर रोशन है”. दिवाली खुशी का अवसर है.

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना की अवधि को अगले 5 साल के लिए और बढ़ा दिया. उन्‍होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्‍ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, PMJAY आयुष्‍मान भारत योजना, UPI भुगतान-डिजिटल इंडिया, स्‍टार्टअप इंडिया के जिक्र वाला वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताते नजर आ रहे हैं.

वे योजनाएं, जिनसे करोड़ों लोगों को मिल रहा फायदा

अभिनेता बोमन ईरानी ने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया. वीडियो में ईरानी कह रहे हैं, “प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्‍ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, PMJAY आयुष्‍मान भारत योजना, UPI भुगतान-डिजिटल इंडिया, स्‍टार्टअप इंडिया…यही तो है दिवाली. हर दिन दिवाली मना रहा है अपना देश. पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग योजनाओं के तहत कोई घर, कोई मुफ्त इलाज, मुफ्त गैस तो कोई लोन का उपहार पाकर. चलो इस दिवाली ये कामना करते हैं ये खुशियां ये दिवाली यूं ही बनी रहे. हर योजना है उपहार, देश मना रहा है त्‍यौहार.”

भारत सरकार के पोर्टल MyGovIndia ने ट्वीट किया- यह वीडियो देखें कि कैसे मोदी सरकार ने अपनी विभिन्न योजनाओं से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन को उज्ज्वल किया है और खुशियाँ फैलाई हैं.

यह भी पढ़िए: 24 लाख दीयों की रोशनी से अयोध्या की दिवाली होगी भव्य, 51 घाटों पर सजाए गए दीये, बनेगा विश्व रिकार्ड

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना चलती रहेगी

बता दें कि एक हफ्ते पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली गिफ्ट का ऐलान किया था. मोदी ने कहा था कि 80 करोड़ लोगों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत मुफ्त राशन देना 5 साल और बढ़ा दिया गया है. उन्‍होंने कहा- “हमारी सरकार में गरीबी कम हुई है. 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं.” यह योजना उन्‍होंने मार्च 2020 में शुरू की थी.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago