देश

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर उठाए थे सवाल

Anil Antony Joins BJP: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी (AK Antony) के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए. केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी.

बीबीसी डॉक्टूमेंट्री पर उठाए थे सवाल

इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. वहीं कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई आलोचना के बाद अनिल एंटनी ने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. तब अनिल एंटनी ने कहा था कि उन पर ट्वीट डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा था और ऐसा वे लोग कह रहे थे जो फ्रीडम ऑफ स्पीच की वकालत करते हैं. बता दें कि एके एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें: “Taj Mahal को ध्वस्त किया जाए”, BJP विधायक ने की PM मोदी से अपील, कहा- क्या शाहजहां सच में मुमताज से प्यार करते थे? इसकी जांच हो..

बीजेपी ज्वाइन करने के बाद क्या बोले अनिल एंटनी

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अनिल एंटनी ने कहा कि एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं. वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान संसद नहीं चलने देने के कांग्रेस के आरोपों से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “कांग्रेस ने शुरू से मन बना लिया था कि वे सदन चलने नहीं देंगे. बजट, जिसे देश के हर वर्ग ने स्वीकार किया उसके विरोध में उन्होंने एक बेबुनियाद मांग उठाई और सदन को चलने नहीं दिया.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago