देश

‘पैसे लेकर टिकट देती है बसपा, बहनजी को जितना मैं जानता हूं, वो खुद को भी नहीं जानतीं’: नसीमुद्दीन

बीएसपी प्रमुख मायावती के कभी खास रहे दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब उन्हीं पर हमला बोलने से नहीं चूकते. सिद्दीकी ने शुक्रवार को मायावती पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जितना वो बहनजी को जानते हैं, उतना बहनजी को भी नहीं पता. नसीमुद्दीन सिद्दकी सहारनपुर में पार्टी पदाधिकारियों से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने फ्रंटल संगठनों के प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से निकाय चुनाव को लेकर बातचीत की.

यूपी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मायावती के लिए जमकर खरी-खोटी बातें कहीं. उन्होंने कहा, “BSP पैसे लेकर टिकट देती है. मैं जितना बहनजी को जनता हूं, उतना तो बहनजी भी अपने आपको नहीं जानतीं. वो ट्विटर-ट्विटर खेल रही हैं. ट्विटर की जगह मैदान में आओ.”

सिद्दीकी ने इस दौरान दलित और मुस्लिम वोटों को लेकर भी मायावती पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दलित और मुसलमान किसी के बंधुआ मजदूर नहीं हैं. गौरतलब है कि एक वक्त में नसीमुद्दीन सिद्दकी मायावती के बेहद खास माने जाते थे. उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार के दौरान बतौर मंत्री इनका कद काफी बड़ा हुआ करता था. लेकिन, 2017 में इन दोनों नेताओं के बीच काफी कड़वाहट बढ़ गई.

‘बहनजी ने सिखाया ब्लैकमेलिंग’
मई, 2017 में नसीमुद्दीन सिद्दीकी और मायावती के बीच रिश्ते काफी तल्ख हो गए. सिद्दीकी पर बीएसपी प्रमुख मायावती के फोन टैपिंग और उसे सार्वजनिक करने का आरोप लगा. जिसके बाद सिद्दीकी ने कहा कि फोन टैपिंग उन्होंने मायावती से ही सीखी है. उन्होंने कहा कि पहले मायावती लोगों का फोन टैप करती थीं और बेइज्जत करके पार्टी से निकालती थीं. लेकिन, जब उन्होंने उनका फोन टैप किया तो वह तिलमिला गईं. नसीमुद्दीन ने इसी दौरान मायावती को सबसे बड़ा ब्लैकमेलर तक करार दिया था.

Shivam

Recent Posts

ट्रंप ने दिवाली पर दिया दोस्ती का संदेश, क्या भारतीयों के खिलाफ नफरत पर लगेगा ब्रेक?

Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…

11 minutes ago

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

28 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

29 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

49 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

51 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

1 hour ago