देश

वायनाड से राहुल गांधी! भूपेश, थरूर और ताम्रध्वज साहू समेत इन दिग्गजों की सीट फाइनल, आज आ सकती है लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, वहीं कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के नाम पर मंथन हो रहा है. 7 मार्च को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 40 नामों पर फाइनल मुहर लग गई है. जिसे आज यानी कि 8 मार्च को जारी किया जा सकता है.

रायबरेली सीट पर सबकी नजर

इस लिस्ट में राहुल गांधी समेत कई बड़े कांग्रेसी नेताओं का नाम शामिल है. वहीं राहुल गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगे, ये अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. उम्मीदवारों की रेस में पार्टी अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खड़गे के दामाद भी हैं. वहीं सभी की निगाहें यूपी की रायबरेली सीट पर जमी हुई है.

60 सीटों पर नाम फाइनल

गुरुवार को हुई सीईसी की बैठक में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 60 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया. जिसमें दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और लक्षद्वीप की सीटें शामिल हैं.

शशि थरूर, भूपेश बघेल की सीट फिक्स

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के फिर से इस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है. छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से, ताम्रध्वज साहू को दुर्ग महासमुंद से, ज्योत्सना महंत को कोरबा से और शिव डेहरिया को जांजगीर-चांपा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है. छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत इन युवा हस्तियों को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

स्क्रीनिंग कमेटी ने राहुल गांधी के नाम का किया प्रस्ताव

केरल में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने वायनाड सीट से राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव दिया है. ऐसे में सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी एकबार फिर से वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि वायनाड के साथ अमेठी सीट पर उतरेंगे या नहीं, इसपर अभी किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आ रही है. केरल कांग्रेस के नेता वीडी सतीसन ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी. इन सभी के नामों को फाइनल कर दिया गया है. आज इनकी घोषणा की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

30 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

35 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

37 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago