शुभमन गिल और रोहित शर्मा (फोटो- बीसीसीआई)
India vs England 5th Test: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक 264 रन बनाए. इसी के साथ भारत ने इंग्लैंड पर 46 रन की बढ़त बना ली है. पहले सेशन का खेल खत्म होने तक रोहित शर्मा 102* और शुभमन गिल 101* रन बनाकर खेल रहे थे. मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय टीम 135 रन से आगे खेलना शुरू किया. पहले सेशन में कुल 30 ओवर का खेल हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 129 रन बनाए. पहले सेशन में इंग्लिश टीम विकेट के लिए तरस गए.
दूसरे दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया मेहमान टीम पर पूरी तरह से हावी रही. इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन के निजी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. इस दौरान गिल काफी अटैकिंग खेलते हुए दिखे. उस समय रोहित शर्मा से संयम से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल का साथ दिया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शॉट गेंदों से अटैक करने की कोशिश की लेकिन रोहित और गिल की जोड़ी ने पुल शॉट्स के साथ करारा जवाब दिया.
मेहमान टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अलग-अलग फील्ड सजाकर गेंदबाजों से विकेट की उम्मीद लगाई लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. रोहित शर्मा और शुभमन गिल पूरे सेशन में कभी भी दबाव में नहीं नजर आए. दोनों ने तीन गेंदों के आगे-पीछे अपना-अपना शतक पूरा किया. रोहित शर्मा ने 154 गेंदों में 3 छक्के और 13 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक था. वहीं शुभमन गिल ने 137 गेंदों में 5 छक्के और 12 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया. पांच मैचों की इस सीरीज में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बल्ले से अब तक दो-दो शतक निकल चुके हैं.
ये भी पढ़ें-
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…