Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर समेत इन युवा हस्तियों को मिला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 मार्च) दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह मे शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया.

PM Modi

नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (8 मार्च) दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड समारोह मे शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने 3 इंटरनेशनल क्रिएटर्स और समेत 23 विजेताओं को इस पुरस्कार से नवाजा. राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार की शुरुआत इसी साल से की गई है. पीएम मोदी ने कथावाचक जया किशोरी और लोकगायिका मैथिली ठाकुर सहित कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया.

क्यों शुरू हुआ नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड?

इससे पहले जानकारी देते हुए पीएमओ ने कहा कि राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड) कहानी सुनाने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है. इसके साथ ही सकारात्मक बदलाव लाने के वास्ते रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए इस पुरस्कार की परिकल्पना एक प्रारंभिक मंच के रूप में की गई है.

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात, LPG के दामों में किया 100 रुपये की कटौती का ऐलान

23 प्रतिभाओं का सम्मान

पीएमओ ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार के लिए अनुकरणीय सार्वजनिक सहभागिता सामने आई है। पहले दौर में 20 विभिन्न श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए थे. इसके बाद, वोटिंग राउंड में विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल रचनाकारों के लिए लगभग 10 लाख वोट डाले गए.’’ उसने कहा कि इसके बाद तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं का निर्णय किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital